विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

VIDEO: फैन्स को देख ऐसे छिप गए धोनी, पत्नी ने ऐसे लिए उनके मजे

टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी फिलहाल आराम के मूड में है. उनको 10 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. ऐसे में वो अपना पूरा वक्त फैमिली के संग बिता रहे हैं.

VIDEO: फैन्स को देख ऐसे छिप गए धोनी, पत्नी ने ऐसे लिए उनके मजे
फैन्स से बचने के लिए धोनी ने एक जबरदस्त आइडिया निकाला और खुद को टॉवल से ठक लिया.
  • फैन्स से छिपते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी.
  • अब वो 10 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे.
  • फैमिली संग एन्जॉय कर रहे हैं एमएस धोनी.
नई दिल्ली: 16 नवंबर से टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने जा रहा है. जिसके लिए विराट कोहली एंड कंपनी जमकर नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं. वहीं टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी फिलहाल आराम के मूड में है. उनको 10 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. ऐसे में वो अपना पूरा वक्त फैमिली के संग बिता रहे हैं. धोनी पत्नी साक्षी के साथ घूमने निकले हैं. लेकिन धोनी को घूमने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. धोनी के हर जगह कई फैन्स हैं. वो जहां भी जाते हैं फैन्स उन्हें घेर लेते हैं. ऐसे में फैन्स से बचने के लिए धोनी ने एक जबरदस्त आइडिया निकाला और खुद को टॉवल से ठक लिया. ये वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. 

पढ़ें- अजीत अगरकर ने पहले साधा था धोनी पर निशाना, अब माही ने दिया बड़ा बयान​
 

यही नहीं, साक्षी ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें धोनी सामने चुपचाप खड़े हैं और साक्षी उनके मजे ले रही हैं. साक्षी ऐसे मौकों पर सोशल मीडिया पर छुट्टियों की फोटो डालती रहती हैं. धोनी के साथ छुट्टियों का वो काफी लुफ्त उठा रही हैं. बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज उनके लिए कुछ खास नहीं रही थी. जिसके लिए कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उनके प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद विराट कोहली ने उनका पूरा सपोर्ट किया था.

पढ़ें- अजित अगरकर पर भड़का यह पूर्व क्रिकेटर कहा- धोनी के सामने उनकी हैसियत ही क्या है?​
 

फिर धोनी ने दिया जवाब
धोनी ने इंटरव्यू में उठ रहे इन सवालों का जवाब देते हुए कहा था- 'सभी के अपने-अपने विचार होते हैं और उनका सम्मान करना चाहिए. सबको अपनी बात कहने का हक है. टीम इंडिया का हिस्सा होना ही मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है.' धोनी को अब 10 दिसंबर को श्रीलंका से वनडे सीरीज खेलनी है. ऐसे में फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sakshi Dhoni, MS Dhoni, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com