भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन पार्क में 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. बता दें कि पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही कोहली और रोहित ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. न्यूज़ीलैंड में भारत के लिए सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली और धोनी की टॉप -5 में एंट्री हो गई है.
बता दें कि न्यूजीलैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं. तेंदुलकर ने 33 मैच न्यूजीलैंड की धरती पर खेले हैं. इसके बाद नंबर 2 पर मोहम्मद अज़हरुद्दीन, जवागल श्रीनाथ और रोहित शर्मा हैं जिनके नाम न्यूजीलैंड में 25 मैच खेलने का रिकॉर्ड है. रोहित का यह मैच न्यूजीलैंड में 25वां इंटरनेशनल मैच है.
इसके बाद नंबर 3 पर धोनी हैं. धोनी ने कीवी धरती पर 24 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. नंबर 4 पर विराट कोहली हैं. कोहली का यह 22वां मैच न्यूजीलैंड की धरती पर है. इसके बाद नंबर 5 पर जहीर खान हैं. जहीर ने 21 इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड की धरती पर खेले थेत.
न्यूज़ीलैंड में भारत के लिए सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच:
- 33 - सचिन तेंदुलकर
- 25 - मोहम्मद अज़हरुद्दीन, जवागल श्रीनाथ, रोहित शर्मा*
- 24 - एमएस धोनी
- 22 - विराट कोहली*
- 21 - ज़हीर खान
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह
यह भी पढ़ें | धोनी नंबर-1, सचिन तेंदुलकर ने चुने अपने फेवरेट टॉप 3 कप्तान, इस खिलाड़ी के जज्बे को किया सलाम
यह भी पढ़ें | न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारतीय प्लेइंग 11 का ऐलान, रोहित -गिल ओपनर, नंबर 3 कोहली, कुलदीप यादव बाहर
यह भी पढ़ें | भारत -न्यूजीलैंड, पहला ODI मैच आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं