विज्ञापन

Asia Cup Rising Stars 2026: वैभव का अगला शिकार श्रीलंका! 4 टीमें, 3 मैच, 1 ट्रॉफी, कौन बनेगा राइजिंग स्टार्स?

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों का कार्यक्रम तय हो गया है. इंडिया 'ए' का सामना श्रीलंका 'ए' से होगा, जबकि पाकिस्तान 'ए' और बांग्लादेश 'ए' दूसरी भिड़ंत में आमने-सामने होंगे. क्रिकेट प्रेमियों की नजरें वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर रहेंगी.

Asia Cup Rising Stars 2026: वैभव का अगला शिकार श्रीलंका! 4 टीमें, 3 मैच, 1 ट्रॉफी, कौन बनेगा राइजिंग स्टार्स?
भारतीय खिलाड़ी
@BCCI/X

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. सेमी-फाइनल मुकाबले में कौन सी चार टीमें शिरकत करेंगी. उनका फैसला हो चुका है. टूर्नामेंट के पहले सेमी-फाइनल मुकाबले में भारतीय 'ए' टीम की भिड़ंत श्रीलंकाई 'ए' टीम के साथ है. वहीं दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान 'ए' की टीम बांग्लादेश 'ए' का सामना करेगी. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमी-फाइनल राउंड का शेड्यूल

26 नवंबर 2026 - पहला सेमी-फाइनल मुकाबला - इंडिया 'ए' बनाम श्रीलंका 'ए' - दोपहर 3:30 बजे (IST) - वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - दोहा

27 नवंबर 2026 - दूसरा सेमी-फाइनल मुकाबला - पाकिस्तान 'ए' बनाम बांग्लादेश 'ए' - दोपहर 3:30 बजे (IST) - वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - दोहा

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मुकाबला 

29 नवंबर 2026 - सेमीफाइनल 1 का विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 का विजेता - दोपहर 3:30 बजे (IST) - वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

अब श्रीलंका 'ए' के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे वैभव 

कई क्रिकेट प्रेमियों के सवाल हैं कि प्रतिष्ठित टूर्नामेंट वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक खेल अब किस टीम के खिलाफ देखने को मिलेगा? तो उसका जवाब है भारतीय टीम का अगला मुकाबला सेमी-फाइनल राउंड में 26 नवंबर को श्रीलंका 'ए' के साथ है. जहां वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम की तरफ से विस्फोट मचाते हुए नजर आएंगे. यहां ब्लू टीम को जीत मिलती है तो 29 नवंबर को टीम ट्रॉफी के लिए जोर लगाएगी. 

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए भारतीय टीम 

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान. 

यह भी पढ़ें- वैभव का विस्फोट देख पाकिस्तानी 'विराट कोहली' भी हुए हक्का-बक्का, कहा- 'मार-मार के बेड़ा गर्क कर दिया, 28 छक्के मार गया यार'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com