विज्ञापन

हार हुई ट्रंप की, झूम उठा तेंदुलकर का शेयर, जानें विराट और रोहित ने एक ही दिन में कमाए कितने

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार हुई, लेकिन दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों के शेयरों की चांदी हो गई है. बाजार में आए इस बंपर उछाल से इन दिग्गजों ने एक ही दिन के भीतर करोड़ों के वारे न्यारे कर लिए

हार हुई ट्रंप की, झूम उठा तेंदुलकर का शेयर, जानें विराट और रोहित ने एक ही दिन में कमाए कितने
भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की करारी हार हुई, तो भारतीय शेयर बाजार धन तेरस से पहले झूम उठा.और शेयर बाजार में आई इस बहार के साथ ही भारत के टॉप क्रिकेटरों के शेयर भी रॉकेट बन गए! सचिन और कोहली सहित भारत के छह दिग्गज क्रिकेटरों ने शेयर बाजार में काफी पैसा निवेश किया हुआ है. और जब वीरवार को बीएसई 2000 और निफ्टी 500 प्वाइंट्स ऊपर गया, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हुआ.  दोनों के ही शेयर करीब 23 प्रतिशत ऊपर गए, लेकिन इस बंपर उछाल से सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा पैसा कमाया. तो विराट और रोहित के हिस्से में काफी कम रकम आई.  सचिन तेंदुलकर ने आजाद इंजीनियरिंग शेयर से बंपर उछाल से 1.04 करोड़ रुपए कमाए. चलिए डिटेल से जानिए कि भारत के टॉप छह क्रिकेटरों के पास किस कंपनी के कितने शेयर हैं और इन्होंने वीरवार को कितनी कमाई की. 

यह भी पढ़ें: तेंदुलकर का मास्टर स्ट्रोक! इस निवेश ने सिर्फ 3 साल में दिया 26 गुना रिटर्न, कुल इतने स्टार्ट-अप में लगा पैसा

14,280 रुपये के जूतों ने खींचा विराट, रोहित सहित टीम का ध्यान,  की जमकर खरीददारी, जानें क्या है खास बात

सेंसेक्स (2000 अंक) व निफ्टी (550 अंक) उछाल का क्रिकेटरों के लिस्टेड शेयरों पर असर

वीरवार को भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स करीब 2,000 से अधिक अंकों (2.37% से 2.72% वृद्धि) की बढ़त के साथ बंद हुआ, तो निफ्टी भी 550 से अधिक अंकों (2.5% वृद्धि) की छलांग लगाकर 24,500 के आस-पास ऊपर पहुंच गया. और ऐसा हुआ, तो शेयर बाजार में भारतीय 6 दिग्गज क्रिकेटरों में से 3 को सबसे ज्यादा फायदा हुआ, और तीन के हिस्से में निराशा हुई. सबसे ज्यादा फायदे में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रहे, जिन्होंने एक ही दिन के भीतर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा छाप लिए! सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दोनों का ही शेयर दाम तकरीबन 23 % ऊपर गया, लेकिन अगर विराट की सचिन की तुलना में कमाई बहुत कम रही, तो उसके पीछे की सबसे बड़ी वजह दोनों की कंपनी का वर्तमान प्रति मूल्य शेयर है. चलिए डिटेल से जानें कि दोनों ने कुल कितने-कितने रुपये कमाए. 

नामप्रमुख  लिस्टेड शेयरवर्तमान/हालिया शेयर भावकुल शेयरमूल निवेश लागतवीरवार उछाल से 1 दिनी संभावित कमाई
सचिन तेंदुलकरआजाद इंजीनियरिंग₹2,585 - ₹2,6894,38,210₹5.00 करोड़ (₹114/शेयर)₹1.04 करोड़ 
विराट कोहलीगो डिजिट₹258.10

               2,66,667

₹2.00 करोड़ (₹75/शेयर)

~

₹13.86 लाख
रोहित शर्मास्वराज सूटिंग्स ₹356.00 - ₹360.0011,000₹25.96 लाख (₹236/शेयर)₹25,000 - ₹40,000
महेंद्र सिंह धोनीगरुड़ एयरोस्पेसअनलिस्टेड (निजी इक्विटी)निजी इक्विटी स्टेक₹10.00 करोड़दैनिक बाजार सूचकांक से सीधे प्रभावित नहीं
महेंद्र सिंह धोनीयूवीकैन पोर्टफोलियोअनलिस्टेड स्टार्टअप्सफंड कॉर्पस शेयरिंग₹50.00 करोड़ (फंड आकार)दैनिक बाजार सूचकांक से सीधे प्रभावित नहीं
कपिल देवसैमको वेंचर्सअनलिस्टेड ब्रोकरेजअल्प-हिस्सेदारी अनपेक्षितदैनिक बाजार सूचकांक से सीधे प्रभावित नहीं


करीब 2000 अंक के उछाल से पहले शेयर और बाद के भाव

खिलाड़ी का नामकंपनी / शेयर का नामउछाल से पहले का दाम (₹)उछाल के बाद का दाम (₹)प्रति शेयर बढ़त (₹)कुल शेयर हिस्सा
सचिन तेंदुलकर

        आजाद इंजीनियरिंग

₹2,561.11₹2,584.90

         +₹23.79

₹1.04 करोड़ 
विराट कोहलीगो डिजिट इंश्योरेंस₹252.90₹258.10

         +₹23.79

₹13.86 लाख
रोहित शर्मास्वराज सूटिंग्स₹356.00₹360.4511,000₹48,950

((नोट: ये अनुमानित आंकड़े बीएसई के 2000 और निफ्टी के 500 प्वाइंट्स के समय तक पर आधारित हैं. इनमें थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है))

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Mahendra Singh Dhoni, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com