विज्ञापन

तेंदुलकर का मास्टर स्ट्रोक! इस निवेश ने सिर्फ 3 साल में दिया 26 गुना रिटर्न, कुल इतने स्टार्ट-अप में लगा पैसा

सचिन तेंदुलकर का स्टार्ट-अप इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो बताने के लिए काफी है कि क्रिकेट का गॉड बिजनेस की पर भी गजब का मास्टर है!

तेंदुलकर का मास्टर स्ट्रोक! इस निवेश ने सिर्फ 3 साल में दिया 26 गुना रिटर्न, कुल इतने स्टार्ट-अप में लगा पैसा
भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर
source: X

भारतीय क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के बारे में कुछ भी कहना सूरज को दिया दिखाने जैसा है! आप उनके आंकड़े और कारनामे गिनते-गिनते थक जाएंगे! बहरहाल, क्रिकेट के मैदान से इतर  सचिन तेंदुलकर बिजनेस और निवेश की दुनिया में भी मास्टर  हैं! हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने मोबाइल क्रिकेट रणनीति गेम 'हिटविकट'तैयार करने वाली हैदराबाद स्थित गेमिंग कंपनी 'मेटास्पोर्ट्स इंटरैक्टिव'में एक रणनीतिक निवेशक के रूप में निवेश किया है. कंपनी ने इस निवेश के आकार का खुलासा नहीं किया है. इस साझेदारी के साथ, स्टार्टअप का लक्ष्य अगले तीन साल में 'हिटविकट' को 100 मिलियन (10 करोड़) डाउनलोड तक पहुंचाना है, जबकि वर्तमान में इसके 20 मिलियन (2 करोड़) खिलाड़ी होने का दावा किया गया है. कंपनी ने बताया कि इस निवेश के अलावा, सचिन तेंदुलकर हिटविकट के इन-गेम अनुभवों, कंटेंट और ब्रांड गतिविधियों में भी नज़र आएंगे. बहरहाल, सचिन का स्टार्ट-अप निवेश पोर्टफोलियो बहुत ही शानदार है. करियर में मास्टर स्ट्रोक के लिए मशहूर रहे सचिन ने एक शेयर पर ऐसा दांव लगाया है, जो उन्हें आज 3 साल के भीतर ही 26 गुना प्रॉफिट दे रहा है. इससे आप उनकी इन्वेस्टमेंट रणनीति को इससे समझ  सकते हैं कि आज की तारीफ में सिर्फ 1 % हिस्सेदारी (5 करोड़ रुपये) पर सचिन आज 26 गुना के प्रॉफिट के साथ 124-130 करोड़ रुपये के शेयर मूल्यों पर सवारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 14,280 रुपये के जूतों ने खींचा विराट, रोहित सहित टीम का ध्यान, की जमकर खरीददारी, जानें क्या है खास बात

1291 रुपये की दाल मक्खनी, जिस होटल में रोहित-विराट रुके, वहां भारतीय डिशों के दाम चौंका देंगे

अगर सचिन तेंदुलकर आज की तारीख में आजाद इंजीनियरिंग के अपने सभी शेयर बेचते हैं, तो भारतीय आयकर अधिनियम की धारा 112A (Section 112A) के तहत दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर (Long-Term Capital Gains Tax - LTCG) काटने के बाद उनके हाथ में लगभग ₹106 करोड़ से ₹111 करोड़ की शुद्ध राशि आएगी. इससे आप समझ सकते हैं कि सचिन की इन्वेस्टमेंट रणनीति कितनी शानदार है. चलिए डिटेल से जानें कि सचिन तेंदुलकर का कितने स्टार्ट-अप में पैसा लगा है. और कितनी हिस्सेदारी है. 

सचिन तेंदुलकर का संपूर्ण स्टार्ट-अप निवेश पोर्टफोलियो 

 तेंदुलकर का स्टार्टअप निवेश पोर्टफोलियो केवल वित्तीय रिटर्न तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कंज्यूमर टेक, स्पोर्ट्स एंगेजमेंट, एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन एनर्जी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विविधता को दर्शाता है. साल 2013 में मुसाफिर डॉट कॉम के साथ अपनी यात्रा शुरू करने के बाद से, वे अब तक 15 से अधिक कंपनियों में निवेश या रणनीतिक साझेदारी कर चुके हैं. चलिए डिटेल से जानिए सचिन की हिस्सेदारी के बारे में:-

क्षेत्रनिवेश का वर्षनिवेश राशि / हिस्सेदारी
एयरोस्पेस व प्रिसिजन इंजीनियरिंग2023 (मार्च)₹5 करोड़ (1% इक्विटी हिस्सेदारी)/₹15,000 करोड़ कंपनी वैल्यू; तेंदुलकर के शेयरों का मूल्य:- ₹124–₹130 करोड़   रुपये
मोबाइल गेमिंग व स्पोर्ट्स टेक2023 (मार्च)मुख्य अल्पसंख्यक हिस्सेदारी
ऑटो-टेक (यूज्ड कार प्लेटफॉर्म)2026 (नवंबर)अप्रतिबंधित रणनीतिक इक्विटी
नवीकरणीय ऊर्जा2021₹3.6 करोड़ (2% इक्विटी हिस्सेदारी)
एडटेक 2025 (दिसंबर)रणनीतिक अल्पसंख्यक हिस्सेदारी
कंज्यूमर ब्रांड्स व एथलीजर2021संस्थापक / प्रमुख शेयरधारक
डिजिटल एंटरटेनमेंट व गेमिंग2024$2 मिलियन (₹15 करोड़)
एपेरल व फैशन20216.14% इक्विटी हिस्सेदारी
ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी2015-20187.5% हिस्सेदारी
स्पोर्ट्स सिम्युलेटर व गेमिंग2013प्रारंभिक इक्विटी निवेशक
इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) व टेक2012रणनीतिक इक्विटी निवेशक
2016

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com