विज्ञापन

'49 साल बाद भी मेरे साथ है!' डेब्यू के 37 साल पूरे होने पर सचिन हुए इमोशनल, नन्हे हाथों में नजर आया पुराना बल्ला

इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के 37 साल पूरे होने पर सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन की एक खास तस्वीर साझा की है. जिसमें वह अपने पहले क्रिकेट बैट के साथ नजर आ रहे हैं. सचिन ने बताया है कि 49 साल बाद भी उनका पहला बैट उनके पास सुरक्षित है.

'49 साल बाद भी मेरे साथ है!' डेब्यू के 37 साल पूरे होने पर सचिन हुए इमोशनल, नन्हे हाथों में नजर आया पुराना बल्ला
सचिन तेंदुलकर
@sachin_rt/x

खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू के 37 साल पूरे हो जाने के बाद एक खास तस्वीर साझा की है. यह तस्वीर आज की नहीं बल्कि उनके बचपन की है. जिसमें वह अपने नन्हे हाथों में बल्ला लिए हुए नजर आ रहे हैं. विशेष तस्वीर को साझा करते हुए उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'पहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी मेरे साथ है!'

आज ही के दिन 1989 में सचिन तेंदुलकर ने खेला था पहला इंटरनेशनल मुकाबला 

सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन 15 नवंबर साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. उस दौरान वह महज 16 साल और 205 दिन के थे. डेब्यू मुकाबले में छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. पहली पारी में वह केवल 15 रन बना पाए थे. दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का अवसर नहीं मिला था. 

Latest and Breaking News on NDTV

रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह हैं सचिन

सचिन के नाम इंटरेशनल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. वह आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उनके नाम सबसे ज्यादा शतक हैं. खास बात जो है, वो ये है कि उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 79वें मैच में लगाया था. 

'मास्टर ब्लास्टर' के नाम टेस्ट क्रिकेट में 200 मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन बनाए हैं. जिसमें 51 शतक शामिल हैं. सचिन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 300 पारियों में हासिल किया था.

वनडे क्रिकेट में सचिन ने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.83 का रहा. उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए हैं. मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में करियर शुरू करने वाले सचिन आगे चलकर वनडे इतिहास के सबसे महान सलामी बल्लेबाजों में शुमार हुए. 

यह भी पढ़ें- बाप की तरह बेटा भी चैंपियन! आर्यवीर सहवाग के धमाके पर मां को हुआ गर्व, बचपन की तस्वीर के साथ कही दिल की बात


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com