Sachin Tendulkar Doughter Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) भड़क गईं हैं. दरअसल ,सोशल मीडिया X पर 'सारा तेंदुलकर' के नाम के फेक अकाउंट से कई मैसेज वायरल हो रहे थे. वर्ल्ड कप के दौरान सारा के नकली अकाउंट से कई तरह के मैसेज किए गए जिसको लेकर अब तेंदुलकर की बेटी ने रिएक्ट किया है और इसे गलत बताया है. सारा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर उन लोगों को फटकार लगाई है जो उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. सारा ने इंस्टा पर लंबा पोस्ट शेयर कर लिखा है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से गलत अकाउंट चलाए जा रहे हैं और उसे जल्द से जल्द हटाने की जरूरत है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सारा ने पोस्ट शेयर कर लिखा, " सोशल मीडिया हम सभी के लिए अपनी खुशियां, दुख और दैनिक गतिविधियां साझा करने का एक अद्भुत प्लेटफॉर्म है. हालांकि, तकनीक का दुरुपयोग देखना चिंताजनक है, क्योंकि यह इंटरनेट की सच्चाई और अथॉरिटी को दूर ले जाता है".
सारा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- मैंने कुछ देखा है, मेरी डीपफेक तस्वीरें जो वास्तविकता से बहुत दूर हैं, सोशल मीडिया पर उसका उपयोग किया जा रहा है. सारा ने पोस्ट में आगे लिखा, "मैनें अपने नाम से कुछ पैरोडी अकाउंट देखें हैं. जाहिर तौर पर इसे लोगों को गुमराह करने के इरादे से बनाया गया है. मेरा एक्स पर कोई अकाउंट नहीं है और मुझे उम्मीद है कि एक्स (X) इस पर एक्शन लेगा. इस अकाउंट को हटाया जाएगा. मनोरंजन कभी भी सच्चाई की कीमत पर नहीं होना चाहिए. आइए ऐसे तकनीक को प्रोत्साहित करें जो विश्वास और वास्तविकता पर आधारित हो." बता दें कि सोशल मीडिया इंस्टा पर सारा एक्टिव रहती हैं और अपने इंस्टा अकाउंट से ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं