- जोहांसबर्ग में कोहली के लिए आज का दिन खास
- सात रन बनाते ही कीवी दिग्गज का तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
- जैक कैलिस ने जोहांसबर्ग में बनाए हैं सर्वाधिक रन
भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa National Cricket Team) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज से जोहांसबर्ग (Johannesburg) स्थित इंपीरियल वांडरर्स स्टेडियम (Imperial Wanderers Stadium) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जब भारतीय टीम मैदान में उतरेगी तो सबकी नजर 33 वर्षीय भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पर टिकी रहेगी. दरअसल भारतीय कप्तान का बल्ला पिछले दो सालों में अक्सर खामोश ही रहा है. इस दौरान वह कुछ छोटी मोटी पारियां में खेलने में कामयाब रहे हैं, लेकिन उनके कद के अनुसार यह पारियां न्याय नहीं करती हैं.
फिलहाल कैप्टन कोहली के साथ-साथ उनके चाहने वालों को भी उम्मीद है कि वह अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में जबरदस्त वापसी करेंगे और अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे. बता दें कैप्टन कोहली जोहांसबर्ग टेस्ट में सात रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. दरअसल वांडरर्स में भारतीय कप्तान विदेशी खिलाड़ी के रूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में फिलहाल दूसरे स्थान पर स्थित हैं. उनके बल्ले से अगर आज सात रन निकलते हैं तो वह इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन जाएंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के 7 सदस्य पाए गए कोविड पॉजिटिव, मुंबई के साथ अभ्यास मैच हुआ रद्द
वांडरर्स स्टेडियम में विदेशी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन रिचर्ड रीड (John Richard Reid) के नाम दर्ज है. रीड ने यहां दो मैचों की चार पारियों में 316 रन बनाए हैं. वहीं कैप्टन कोहली के बल्ले से यहां अबतक दो टेस्ट मैच की चार पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक की बदौलत 310 रन निकले हैं. ऐसे में अगर आज उनके बल्ले से सात रन और निकलते हैं तो वांडरर्स में सर्वाधिक रन बनाने वाले वह पहले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे.
बता दें वांडरर्स स्टेडियम में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अफ्रीकी पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस (Jacques Kallis) के नाम दर्ज है. उन्होंने यहां कुल 18 मैच खेलते हुए 31 पारियों में 1148 रन बनाए हैं.
SA vs IND: दूसरा टेस्ट मुकाबला आज, यहां पढ़ें क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में किसका पलड़ा कहां भारी
कैलिस के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला का नाम आता है. अमला ने यहां 13 मैच खेलते हुए 24 पारियों में 1144 रन बनाए हैं. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा इस मैदान पर अबतक कोई अन्य बल्लेबाज एक हजार रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं