- दूसरा टेस्ट मुकाबला आज से
- वांडरर्स में भिड़ेंगी दोनों टीमें
- टीम इंडिया इतिहास रचने को बेताब
भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa National Cricket Team) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मुकाबला सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है. यह अहम मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से जोहांसबर्ग (Johannesburg) स्थित इंपीरियल वांडरर्स स्टेडियम (Imperial Wanderers Stadium) में खेला जाएगा. आज के मुकाबले में जब विराट सेना मैदान में उतरेगी तो उसकी चाहत होगी कि वह मेजबान टीम को इस मुकाबले में भी शिकस्त देकर पहली बार अफ्रीका में टेस्ट विजय हासिल करे. दरअसल भारतीय टीम ने इस दौरे को छोड़ दें तो अबतक सात बार अफ्रीका का दौरा किया है, लेकिन हर बार उसे मायूसी ही हाथ लगी है.
टीम इंडिया अफ्रीकी दौरे पर इस बार इतिहास रचने के लिए भी आतुर नजर आ रही है. विराट सेना ने पहले मुकाबले में ही मेजबान टीम को 113 रनों से शिकस्त देते हुए अपनी मंशा भी जाहिर कर दी है. यही नहीं टीम के सभी खिलाड़ी दूसरे मुकाबले के लिए भी मैदान में जमकर पसीना बहा रहा हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने इस पल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सभी भारतीय खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
A sleep away from the second Test at the Wanderers ????️ ????#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/FsF5L7uDbw
— BCCI (@BCCI) January 2, 2022
IND vs SA 2nd Test: गुजरे साल यह पहलू चेतेश्वर पुजारा के प्रदर्शन में सबसे ज्यादा हैरान करने वाला
बीसीसीआई (BCCI) द्वारा शेयर किए गए तस्वीर में टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) भी खिलाड़ियों की गतिविधियों पर नजरें गड़ाए हुए नजर आ रहे हैं. यही नहीं जारी किए गए तस्वीरों में वह खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हुए भी नजर आ रहे हैं.
— BCCI (@BCCI) January 2, 2022
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के इस प्रैक्टिस सेशन की तस्वीर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'वांडरर्स में दूसरे टेस्ट से एक नींद दूर.' बोर्ड द्वारा शेयर किए गए इस तस्वीर को भारतीय क्रिकेट प्रेमी भी खुब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपना विचार रख रहे हैं.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं