- पुजारा की विराट चुनौती!
- यह पुजारा को आखिर क्या हुआ?
- जोहांसबर्ग में पुजारा टेस्ट पर !
South Africa vs India 2nd Test: टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल सोमवार से दूसरा टेस्ट मैच खेलने जा रही है. सेंचुरियन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद टीम इंडिया का हौसला बुलंद है, लेकिन टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को अपने हौसले से लड़ाई लड़नी पड़ रही है और पुजारा एक बार फिर से जोहांसबर्ग में एक बड़े टेस्ट पर होंगे क्योंकि अगर उनका हाल सेंचुरियन जैसा ही रहा, तो वह मुसीबत में फंस सकते हैं.
यह सही है कि टीम इंडिया को गुजरे साल टेस्ट क्रिकेट में खासी सफलता मिली है, लेकिन पुजारा के बल्ले ने बहुत ही ज्यादा निराश किया है. पिछले साल जनवरी से सेंचुरियन तक खेले 14 टेस्ट में पुजारा सिर्फ 28 .08 का ही औसत निकाल सके हैं. और भारत की दूसरी वॉल करार दिए गए पुजारा के बल्ले से इन 14 टेस्ट मैचों में एक भी शतक नहीं निकला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: इस वजह से आर. अश्विन के लिए दूसरे टेस्ट में यह बड़ा रिकॉर्ड बनाना है एक बड़ी चुनौती
इसमें भी हैरानी की बात यह है कि भारत में खेले गए छह टेस्ट मैचों में पुजारा के बल्ले से सिर्फ 22.80 के ही औसत से रन निकले, तो विदेशी धरती पर उनका औसत 34.69 का रहा. सबसे हैरानी की बात बात यही रही कि घरेलू पिचों पर भी पुजारा का औसत 25 के पार नहीं गया. कुल मिलाकर न सिर्फ घर में बल्कि विदेशी जमीं पर भी पुजारा के बल्ले को इस साला लकवा ही मारा रहा.
यह भी पढ़ें: ये फाइनल XI उतरेंगी दोनों देशों की दूसरे टेस्ट में, अन्य बातें भी जान लें
पुजारा के लिए चिंता उनका प्रदर्शन तो है ही, बल्कि अब इसे और ज्यादा बल प्रदान कर दिया है पहले टेस्ट में बाहर बैठाए गए श्रेयस अय्यर ने, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही कानपुर में अपने पहले ही टेस्ट में शतक बनाया था. और इस बात ने पुजारा और रहाणे पर सेंचुरियन से पहले बहुत ही ज्यादा दबाव बना दिया था. पहले टेस्ट में रहाणे ने तो पहली पारी में 48 रन बनाकर अपने ऊपर छाया दबाव कुछ हद तक हटा दिया, लेकिन इसने पुजारा को घेर लिया. पुजारा जहां पहली पारी में खात नहीं खोल सके, तो दूसरी पारी में उन्होंने 16 रन बनाए.
VIDEO: 'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं