South African batting consultant Ashwell Prince: केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के पहले दिन 23 विकेट गिरे, जिसके बाद न्यूलैंड्स की पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम मैच के पहले दिन के पहले ही सेशन में सिर्फ 55 रनों पर ढेर हो गई. इसके बाद दिन के आखिरी सेशन में भारतीय टीम ने सिर्फ 11 गेंदों में ही 6 विकेट गंवा दिए. भारत की पहली पारी 153 रनों पर ढेर हो गई. दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद से पिच को लेकर काफी सवाल उठ रहे है. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी सलाहकार एशवेल प्रिंस ने कहा कि न्यूलैंड्स में "कुछ गड़बड़ हुई." प्रिंस ने भारतीय गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की तारीफ की और कहा कि परिस्थितियाँ काफी हद तक गेंदबाजों के पक्ष में थीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एशवेल प्रिंस ने न्यूलैंड्स की पिच को लेकर कहा,"मैंने पहले दिन की पिच इतनी तेज कभी नहीं देखी." प्रिंस ने अपने करियर में खेले 66 टेस्ट मैचों में से 11 मैच इसी मैदान पर खेले हैं. इसके अलावा उन्होंने घरेलू करियर का अधिकतर समय इसी मैदान पर बिताया है. एशवेल प्रिंस अभी वेस्टर्न प्रोविंस के कोच है और इसी टीम का यह होम ग्राउंड है. एशवेल प्रिंस ने पिच को लेकर आगे कहा,"एक बल्लेबाज के तौर पर अगर विकेट में उछाल लगातार हो तो आपको तेज गति से कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन उछाल थोड़ा असंगत था. आप पहले दिन थोड़ी सी सीम मूवमेंट की उम्मीद करते हैं लेकिन असंगत उछाल के साथ सीम मूवमेंट एक अलग स्थिति है."
एशवेल प्रिंस ने आगे कहा,"कभी-कभी ऐसा होता है कि एक बेहतरीन गेंदबाज़ी लाइन-अप एक टीम को सस्ते में आउट कर देती है लेकिन अगर दोनों बल्लेबाज़ी लाइन-अप बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं तो कुछ गड़बड़ है. प्रिंस ने कहा कि परिस्थितियों ने दक्षिण अफ्रीका को हैरान कर दिया था, जिससे उन्हें तेज धूप में बल्लेबाजी करनी पड़ी. प्रिंस ने आगे कहा,"पिच पर थोड़ी घास थी लेकिन न्यूलैंड्स का मिजाज बाद में स्पिन लेने की है इसलिए बल्लेबाजी करना ही उचित था. मुझे नहीं लगता कि किसी ने भी अनुमान लगाया होगा कि पिच कैसा खेलेगी."
बात अगर मैच की करें तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि मोहम्मद सिराज की गेंदों का सामना अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं कर पाए और पूरी टीम 55 रनों पर ढेर हुई. दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी पहली पारी में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की पारियों के दम पर 153 रन बनाने में सफल हो पाई.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: "शौच के लिए गया..." 11 गेंदों में गंवाए 6 विकेट तो रवि शास्त्री ने इस अंदाज में किया टीम इंडिया को ट्रोल
यह भी पढ़ें: Irfan Pathan: "यह एक स्किल है, जिसे सुधारने की जरुरत..." पिच पर उठे सवालों के बीच इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं