- कैप्टन कोहली ने की भारतीय टीम की प्रशंसा
- कहा- सेंचुरियन में जीत टेस्ट में भारत के आलराउंड प्रदर्शन का प्रमाण
- सेंचुरियन में भारतीय टीम ने अफ्रीका को 113 रनों से दी है मात
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि उनकी टीम टेस्ट मैच जीतने का कोई भी अवसर नहीं गंवाती है और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सुपरस्पोर्ट पार्क में मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि यह टीम क्रिकेट के लंबे प्रारूप में अब 'ऑलराउंड टीम' बन गयी है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के गढ़ माने जाने वाले सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट मैच में 113 रन से जीत दर्ज करके 2021 का शानदार अंत किया.
कोहली ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में किसी भी स्थान पर टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं है और सेंचुरियन निश्चित रूप से इनमें सबसे मुश्किल स्थल है.'' भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन किया तो तेज गेंदबाजों ने 18 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को तहस नहस किया. कोहली ने कहा, ‘‘हमने चार दिन में परिणाम हासिल कर लिया. यह इस बात का प्रमाण है कि आज हम ऐसी टीम बन गये हैं जो अपने मजबूत पक्षों का खुलकर प्रदर्शन करती है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्मृति मंधाना ICC की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ T20 महिला क्रिकेटर के लिए नामित
उन्होंने कहा, ‘‘हम मैच जीतने के लिये मौका देख रहे थे. अब हम इसी तरह की क्रिकेट खेलते हैं और मैच में किसी भी स्तर पर मौका मिलने पर उसका पूरा फायदा उठाते हैं.'' भारत अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत पाया है और कोहली का मानना है भारतीय टीम के पास दूसरे टेस्ट में अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिये घरेलू टीम पर दबाव बनाने का यह स्वर्णिम अवसर है.
कोहली ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी स्थिति है। हम विदेश में खेल रहे हैं और 1-0 से आगे है. विरोधी टीम को दूसरे टेस्ट में फिर से दबाव में रखने का यह हमारे पास स्वर्णिम अवसर है और प्रत्येक खिलाड़ी इस पर ध्यान दे रहा है.'' उन्होंने कहा, ‘‘वांडरर्स के लिये मंच बहुत अच्छी तरह से सजा हुआ है. हम वहां अधिक सकारात्मक होकर जा सकते हैं.''
टीम इंडिया की जीत पर हर जगह से मिल रही है बधाई, लेकिन जाफर का तरीका अनोखा, आप भी देखें
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भारतीय टीम ने शानदार सफलता हासिल की और कोहली ने कहा कि प्रत्येक अगले मैच में टीम अधिक आत्मविश्वास के साथ उतर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘नया साल यह विश्लेषण करने के लिये बहुत अच्छा मंच है कि हमने अपनी क्रिकेट कैसे खेली और मुझे लगता है कि हमने पिछले दो-तीन वर्षों में विशेषकर विदेशों में शानदार क्रिकेट खेली है. हमारी टीम अब अधिक बेहतर और आत्मविश्वासी बनती जा रही है.''
पहली पारी में 123 रन की शानदार पारी खेलकर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने नवनियुक्त उप कप्तान केएल राहुल ने कहा कि वह इस जीत से बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में आकर उन्हें उनके अजेय गढ़ में हराना विशेष है. यह हमारे लिए दूसरी ऐसी जीत है. पहली गाबा में और अब सेंचुरियन में. उम्मीद है कि हम श्रृंखला जीतने में सफल रहेंगे.''
अच्छा रहा भारत के लिए साल, टेस्ट में दो बड़े किले फतह
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं