- सेंचुरियन में टीम इंडिया ने हासिल की विजयश्री
- खिलाड़ियों को मिल रही हैं चारो तरफ से बधाई
- वसीम जाफर ने भी खास अंदाज में सराहा
भारत (India) बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa National Cricket Team) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला बीते 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच सेंचुरियन (Centurion) स्थित सुपरस्पोर्ट्स पार्क क्रिकेट स्टेडियम (SuperSport Park Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम अफ्रीका को 113 रनों से करारी शिकस्त दी.
सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया को मिली विजयश्री के बाद विराट सेना को चारो तरफ से जमकर बधाई मिल रही है. इसी कड़ी में देश के 43 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा समय में क्रिकेट विशेषज्ञ वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने भी पोस्ट करते हुए भारतीय टीम को जीत की बधाई है. लेकिन पूर्व क्रिकेटर ने एक अनोखे अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शमी का टेस्ट क्रिकेट में जलवा, एक दो नहीं बल्कि कई खिलाड़ियों को इस मामले में दी मात
जाफर ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की मशहुर फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में लिखा हुआ है, 'अभी सब जेंटलमैन लोग इधर आओ रे बाबा.'
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इस मीम्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'द्रविड़ के नेतृत्व में पहली विदेशी टेस्ट जीत का जश्न मनाने का समय.' जाफर के इस पोस्ट को क्रिकेट प्रेमी भी पसंद कर रहे हैं और अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
अच्छा रहा भारत के लिए साल, टेस्ट में दो बड़े किले फतह
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं