विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2022

SA vs IND 2nd Test: मोहम्मद शमी एक बार फिर दोहरा सकते हैं इतिहास, इस बार निशाना कुंबले के खास रिकॉर्ड पर

SA vs IND 2nd Test: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच वांडरर्स (The Wanderers Stadium, Johannesburg) में 3 जनवरी से खेला जाएगा.

SA vs IND 2nd Test: मोहम्मद शमी एक बार फिर दोहरा सकते हैं इतिहास, इस बार निशाना कुंबले के खास रिकॉर्ड पर
मोहम्मद शमी तोड़ सकते हैं कुंबले का रिकॉर्ड
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से
  • मोहम्मद शमी के पास अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
  • शमी ने पिछले टेस्ट में पूरे किए थे करियर में 200 टेस्ट विकेट

SA vs IND 2nd Test: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच वांडरर्स (The Wanderers Stadium, Johannesburg) में 3 जनवरी से खेला जाएगा. भारत ने पहला टेस्ट मैच जीत लिया है और सीरीज में 1-0 से आगे है. भारत के पास सीरीज जीतने का अच्छा मौका है. दूसरा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम सीरीज भी जीत जाएगी. इसके लिए भारत को वांडरर्स में जीत हासिल करनी होगी. वैसे, इस मैदान पर भारत का टेस्ट रिकॉर्ड काफी अच्छा है और एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है. भारत ने इस मैदान पर 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत और 3 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं. वहीं, बात करें साउथ अफ्रीका की तो इस टीम ने यहां 42 टेस्ट खेले हैं जिसमें 18 में जीत और 13 में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 11 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं. 

Video: हारिस रऊफ ने 144 km/h की रफ्तार से डाली खतरनाक यॉर्कर, चारों खाने चित हुआ बल्लेबाज

मोहम्मद शमी तोड़ सकते हैं अनिल कुंबले का रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में शमी (Mohammed Shami) ने गजब की गेंदबाजी की थी और 8 विकेट लेने में सफल रहे थे. सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे. शमी ने अपने टेस्ट करियर में 200 विकेट भी पूरे कर लिए थे. वो भारत की ओर से टेस्ट में 200 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले पांचवें तेज गेंदबाज बने. इसके अलावा अब वांडरर्स का मैदान भी शमी का इंतजार कर रहे हैं. 

जोहान्सबर्ग टेस्ट  (The Wanderers Stadium, Johannesburg) मैच में शमी के पास कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. बता दें कि इस मैदान पर भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इस समय अनिल कुंबले (Anil Kumble) के नाम हैं. कुंबले ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 3 टेस्ट इस मैदान पर खेले और 17 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, वांडरर्स में मोहम्मद शमी ने अबतक 2 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान 11 विकेट लिए हैं.

डेब्‍यूटेंट शेन वार्न को कपिल देव ने हवा में गेंद नचाकर ऐसे किया था आउट, होश उड़ गए थे ,देखें Video

7 विकेट लेते ही बना देंगे यह रिकॉर्ड

अब जब शमी दूसरे टेस्ट में इस मैदान पर उतरेंगे तो उनके निशाने पर कुंबले का रिकॉर्ड होगा. मोहम्मद शमी यदि पहले टेस्ट के अपने परफॉर्मेंस को दोहराने में सफल रहे तो कुंबले के इस रिकॉर्ड को तोड़कर भारत की ओर से वांडरर्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. इसके लिए शमी को 7 विकेट लेने होंगे. 

 वांडरर्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
वांडरर्स में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड मखाया एंटिनी और शॉन पॉलक  के नाम हैं. एंटिनी ने इस मैदान पर कुल 10 टेस्ट खेले और इस दौरान 53 विकेट लेने में सफल रहे हैं. इसके अलावा पॉलक ने यहां पर अपने टेस्ट करियर के 13 टेस्ट में कुल 53 ही हासिल किए हैं. 

'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्‍या है पूरा सच.

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Shami Ahmed, Anil Kumble, India, South Africa, South Africa Vs India 01/03/2022 Sain01032022205360, South Africa Vs India 2021/22, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com