वेलिंगटन में भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले में शतक जमाते हुए ग्लेन फिलिप्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह न्यूजीलैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में किसी टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले किसी कीवी खिलाड़ी ने आज तक यह बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की थी. यही नहीं वह पूरी दुनिया में किसी एक टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले इस बड़ी उपलब्धि को भारतीय स्टार रोहित शर्मा ने अपने नाम की थी. 'हिटमैन' शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया था.
एक कैलेंडर ईयर में किसी एक टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के बल्लेबाज
रोहित शर्मा - बनाम श्रीलंका - साल 2017
ग्लेन फिलिप्स - बनाम भारत - साल 2026

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट में छठे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी साझेदारियां
352 रन - ब्रेंडन मैकुलम और बीजे वाटलिंग - वेलिंगटन - साल 2014
216 रन - हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स - वेलिंगटन - साल 2026
186 रन - जेसी राइडर और डेनियल वेटोरी - हैमिल्टन - साल 2009
179 रन - ब्रेंडन मैकुलम और जेम्स नीशम - वेलिंगटन - साल 2014
163 रन - बर्ट सटक्लिफ और ब्रूस टेलर - कोलकाता - साल 1965
एक टीम के खिलाफ क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के बल्लेबाज
रोहित शर्मा (भारत)- श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड.
केएल राहुल (भारत) - वेस्टइंडीज और इंग्लैंड.
बाबर आजम (पाकिस्तान) - इंग्लैंड और न्यूजीलैंड.
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - ऑस्ट्रेलिया.
शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) - भारत.
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - इंग्लैंड.
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) - दक्षिण अफ्रीका.
शाई होप (वेस्टइंडीज)- भारत.
ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड) - भारत.
वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में खूब चला फिलिप्स का बल्ला
वेलिंगटन की पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स का जलवा रहा. टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह 216 गेंद में 54.62 की स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 14 चौके देखने को मिले. फिलिप्स के टेस्ट करियर का यह दूसरा शतक है.
यह भी पढ़ें- NDTV Super Exclusive: पिता ने बेच दिए 2 शोरूम, बेटे ने जिताया एशिया कप, ईशान सूद की कहानी सुनकर हो जाएंगे इमोशनल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं