Cyclone Akvan Alert: चक्रवात अकवान की तट पर दस्तक, ओडिशा में हाई अलर्ट

  • 6:09
  • प्रकाशित: नवम्बर 20, 2026

ओडिशा के गोपालपुर तट पर चक्रवात ‘अकवन’ के असर से मौसम ने विकराल रूप ले लिया है. समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं, वहीं तेज हवाओं और भारी बारिश ने तटीय इलाकों में हलचल बढ़ा दी है. ओडिशा समेत 4 राज्यों में चक्रवात अकवन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आज दोपहर ये तूफान ओडिशा से टकराएगा. हालात को देखते हुए 39 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और करीब 3,00,000 लोगों को शिफ्ट किया गया है और 423 रेस्क्यू टीमें यहां पर तैनात की गई हैं. तूफान के टकराने के वक्त हवाओं की रफ्तार 120 km प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. अकवन चक्रवात की वजह से मछुआरों को 21 नवंबर सुबह तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

संबंधित वीडियो