- सिर्फ 2 रन से जीता इंग्लैंड
- क्विंटन डि कॉक ने खेली 65 रन की पारी
- मोईन अली बने मैन ऑफ द मैच
इंग्लैंड ने यहां किंग्समीड मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 रोमांचक मैच (SA vs ENG) में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को दो रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली. इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर दक्षिण अफ्रीका को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन पर रोक दिया. इंग्लैंड से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को कप्तान क्विंटन डीकॉक (65) और टेम्बा बवुमा (31) ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 92 रन जोड़कर आक्रामक शुरुआत दी. इसके बाद हालांकि मेजबान टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली. डिकॉक और बवुमा की साझेदारी के बाद टीम के लिए और कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई और वी लक्ष्य से दूर रह गई.
What a nail biting game. Well done To the English @TheBarmyArmy #ENGvSA #SAvsENG #ProteaFire pic.twitter.com/tDk5h1YShB
— Justin Govender (@JustinGovende17) February 15, 2020
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: आरसीबी के इस कदम से कप्तान विराट कोहली हुए गदगद
डिकॉक ने 22 गेंदों पर दो चौके और आठ छक्के लगाए. बवुमा ने 29 गेंदों पर दो चौके जड़े. डिकॉक ने 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो कि दक्षिण अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज द्वारा टी-20 में बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले अब्राहम डिविलियर्स और डिकॉक ने 2016 में विभिन्न खेलों में 21 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा छुआ था. डिकॉक के अलावा रासी वॉन डेर डुसेन ने 26 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 43, डवेन प्रिटोरियस ने 25 और डेविड मिलर ने 21 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: रॉस टेलर ने अपने 100वें मैच से पहले टेस्ट क्रिकेट को लेकर की यह रुचिकर बात
इंग्लैंड की ओर से टॉम कुरेन, क्रिस जॉर्डन और मार्क वुड ने दो-दो जबकि बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिया. इससे पहले, इंग्लैंड ने सात विकेट पर 204 रन का स्कोर बनाया. मेहमान टीम के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद 47, जेसन रॉय ने 40, मोइन अली ने 39, जॉनी बेयरस्टो 35 और कप्तान इयोन मोर्गन 27 रन बनाए. मोइन को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.
VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी, स्पेशल स्टोरी.
दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिदी ने तीन, एंडिले फेहलुकवायो ने दो और तबरेज शम्सी तथा डवेन प्रिटोरियस ने एक-एक विकेट लिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं