विज्ञापन

खराब प्रदर्शन के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ की चमकी किस्मत, भारतीय टीम में मिला मौका, बने उपकप्तान

भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की 'ए' टीम के बीच खेले जाने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए रियान पराग के रिप्‍लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया है.

खराब प्रदर्शन के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ की चमकी किस्मत, भारतीय टीम में मिला मौका, बने उपकप्तान
Ruturaj Gaikwad

जल्द ही भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की 'ए' टीमें आमने-सामने होनी वाली हैं. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो. उससे पहले क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. चोटिल उकप्तान रियान पराग (Riyan Parag) की जगह पर भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को शामिल किया गया है. गायकवाड़ को हाल ही में आईपीएल में शिरकत करते हुए देखा गया था. जहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उन्होंने कुल 14 मुकाबलों में हिस्सा लिया था. इस बीच वह 14 पारियों में कुल 337 रन ही बना पाए थे. जो उनकी मौजूदा छवि को देखते हुए कुछ खास नहीं कहा सकता है. 

गायकवाड़ की अगुवाई में एक बार फिर से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में नाकामयाब रही सीएसके

क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ से करिश्माई कप्तानी की उम्मीद थी. मगर वह एक बार फिर से लोगों की उम्मीदों पर फ्लॉप रहे. सीएसके के खस्ता हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने ग्रुप स्टेज में आठवें पायदान पर रहते हुए अपने सफर का अंत किया. टीम ने टूर्नामेंट में कुल 14 मुकाबले खेले. इस बीच उन्हें छह मुकाबले में जीत मिली, जबकि आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. जिसके बदौलत वह 12 अंक (-0.345) ही जुटा पाए. 

ट्रॉई सीरीज का शेड्यूल

09 जून - भारत ए बनाम श्रीलंका ए
11 जून - भारत ए बनाम अफगानिस्‍तान ए
13 जून - श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्‍तान ए
15 जून - भारत ए बनाम श्रीलंका ए
17 जून - भारत ए बनाम अफगानिस्‍तान ए
19 जून - श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्‍तान ए
21 जून - फाइनल

ट्राई सीरीज के लिए भारत की 'ए' टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय. 

यह भी पढ़ें- 6, 6, 6, 6, 6, 6: कुशल भुर्तेल ने 1 ओवर में लगाए 6 छक्के, नेपाल ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ruturaj Dashrat Gaikwad, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com