विज्ञापन
This Article is From May 02, 2021

RR vs SRH: बटलर के प्रचंड प्रहारों को देख कमेंटेटरों ने भी दांत तले उंगली दबा ली, VIDEO

IPL 2021, RR vs SRH: बटलर के स्ट्रोकों में उनका गुस्सा, पिछले मैचों की नाकामी की हताशा साफ दिखायी पड़ी. और इस राजस्थानी ओपनर के कुछ शॉट एकदम आंख खोल देने वाले रहे. बटलर का एक प्रचंड शॉट तो इतना करारा रहा किा लांगऑफ पर भीतर की ओर एकदम बाउंड्री पर खड़े फील्डर को भी गेंद रोकने का मौका नहीं मिला.

RR vs SRH: बटलर के प्रचंड प्रहारों को देख कमेंटेटरों ने भी दांत तले उंगली दबा ली, VIDEO
RR vs SRH: जोस बटलर की पारी ने सभी का मन मोह लिया
नई दिल्ली:

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के मुकाबले का पहला सेशन पूरी तरह से इंग्लिश ओपनर जोस बटलर (Joss Buttler) के नाम रहा. जोस बटलर हैदराबाद पर मानो किसी ऐसे भूखे शेर की तरह टूट पड़े, जो बहुत दिनों से अपने शिकार का इंतजार कर रहा था. और यह सच भी है क्योंकि बटलर के प्रदर्शन में निरंतरता गायब रही थी और अगर वह इक्का-दुक्का अच्छा प्रदर्शन कर भी रहे थे, तो जमने के बाद आउट हो जा रहे थे. बहरहाल, रविवार को बटलर का गुस्सा हैदराबाद के गेंदबाजों पर टूटा और मानों उन्होंने पिछले मैचों की नाकामी की भरपायी कर दी. साथ ही, बटलर ने एक बार फिर से बताया कि उन्हें क्यों इतना आला दर्जे का बल्लेबाज माना जाता है. बटलर ने 64 गेंदों पर 11 चौकों और 8 छक्कों से 124 रन की गूंजायमान पारी खेली, जिसके शोर में तमाम आलोचनाओं ने दम तोड़ दिया. 

उनाडकट ने किया कोविड-19 पीड़ितों की मदद को इतनी रकम देने का ऐलान

बटलर के स्ट्रोकों में उनका गुस्सा, पिछले मैचों की नाकामी की हताशा साफ दिखायी पड़ी. और इस राजस्थानी ओपनर के कुछ शॉट एकदम आंख खोल देने वाले रहे. बटलर का एक प्रचंड शॉट तो इतना करारा रहा किा लांगऑफ पर भीतर की ओर एकदम बाउंड्री पर खड़े फील्डर को भी गेंद रोकने का मौका नहीं मिला. आप यह इस वीडियो से देख सकते हैं कि शॉट की गति ने कैसे लांगऑन के फील्डर को पूरी तरह से बेबस और असहाय बना दिया. 

कप्तान शोएब मलिक ने अपनी संन्यास की अफवाहों पर स्थिति की साफ, बोले कि...

वहीं, लांगऑफ हो या मिडऑन और मिडविकेट के ऊपर से लगाए गए फ्लैट छक्के ऐसे दर्शकदीर्घा में जाकर गिरे कि कमेंटेटरों ने भी दांत तले उगली दबा ली. इस ओपनर ने  हैदराबाद के गेंदबाजों की ऐसी जमकर कटायी की, जिसे वे लंबे समय तक नहीं भूलेंगे, लेकिन राजस्थान को बटलर की फॉर्म के रूप में वह बटर हाथ लग गया है, जिसकी उसके पिछले लंबे समय से तलाश थी. और इसका असर आने वाले मैचों में भी दिखायी पड़ेगा. 

VIDEO: कुछ दिन पहले कृष्णप्पा गौतम नीलामी में 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Charles Buttler, Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad 05/02/2021 Rrsh05022021201032, Feroz Shah Kotla Delhi, Indian Premier League 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com