पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) पर उम्र हावी हो चली है. ये भाई साहब 39 साल के गए है, लेकिन पुरानी शराब की तरह और जवान हो रहे हैं! शोएब ने साफ कर दिया है कि उनका खेल से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं. शोएब ने कहा कि मैं पूरे स्पष्ट तौर पर कह रहा हूं कि मैंने अपने संन्यास के बारे में सोचा तक नहीं है. मेरा संन्यास का कोई इरादा नहीं है क्योंकि मैं पूरी तरह फिट हूं. मैं बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही अच्छी तरह से कर सकता हूं
अश्विन के परिवार के 10 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, वाइफ प्रीति बोलीं- 'यह आपको अकेला कर देती है..'
शोएब ने कहा कि हाल ही में मैंने कुछ लीगों के साथ दो साल का करार किया है. ऐसे में विश्व कप के बाद संन्यास लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता. मलिक ने कहा कि वह पूरी तरह से फिट और बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं. पूर्व कप्तान ने कहा कि मैं चपलता वाली जगहों पर फील्डिंग कर सकता हूं. मैं दो रन दौड़कर ले सकता हूं और इतने ही रन बचा सकता हूं. जब मुझे गेंदबाजी की जरूरत पड़ी, तो मैं गेंदबाजी भी कर सकता हूं. मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और मेरी फिटनेस शीर्ष स्तर की है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
केएल राहुल ने ठोका अर्धशतक तो पंजाब के प्रशंसकों ने ऐसे अपने कान बंद कर लिए..देखें Video
बता दें कि मलिक पूरा ध्यान टी-20 पर लगाए हुए हैं, लेकिन टेस्ट और वनडे से संन्यास के बावूजद मलिक पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर हैं. वजह यह है कि कोच मिस्बाह-उल-हक बल्लेबाजी क्रम में कुछ नए खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. वहीं, सूत्रों के अनुसार मलिक ने भी कोच से यह साफ कर दिया है कि अगर वह उन्हें चुनते भी हैं, तो वह नंबर-4 पर ही बैटिंग करेंगे. और इस बार पहले की तरह उनके साथ ऊपर-नीचे नहीं चलेगा. मलिक ने कहा कि जब भी वह पाकिस्तान सुपर लीग और बाकी दूसरी विदेशी लीग में खेले, तो उन्होंने बेहतर करना जारी रखा और अभी भी वह युवा खिलाड़ियों को टक्कर देने के लिए अपनी फिटनेस पर जमकर काम करते हैं. मलिक ने 35 टेस्ट, 287 वनडे और 116 टी20 मैच खेले हैं.
VIDEO: कुछ दिन पहले कृष्णप्पा गौतम नीलमी में 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं