सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के एक करोड़ रुपये दान में देने के ऐलान के बाद धीरे-धीरे और क्रिकेटर भी कोविडकाल में मदद के लिए सामने आ रहे हैं. अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे और भारतीय सीमर जयदेव उनाडकट (Jaidev Unadkat) ने भी अपनी सैलरी का एक हिस्सा ऐसे मरीजों की मदद को देने की घोषणा की है, जिन्हें चिकित्सा संसाधनों की जरूरत है. गुजरात के 29 वर्षीय उनादकट को राजस्थान ने पिछले साल आईपीएल की नीलामी में तीन करोड़ रुपये में खरीदा था. उनादकट ने ट्वीट किया, ‘मैं अपने आईपीएल वेतन का दस फीसदी जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता के लिये दूंगा. मेरा परिवार यह सुनिश्चित करेगा कि मदद सही हाथों में पहुंचे, जय हिंद.' मतलब है कि जयदेव ने तीस लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है.
अश्विन के परिवार के 10 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, वाइफ प्रीति बोलीं- 'यह आपको अकेला कर देती है..'
जयदेव ने अपने बयान में कहा, 'कोरोना संकट से जूझ रहे भारत में आक्सीजन कंसेंट्रेटर्स, दवाओं, अस्पताल में बिस्तरों, वेंटिलेटर की कमी है. उनाकट ने कहा, ‘हमारा देश संकट के दौर से गुजर रहा है. हम किस्मत वाले हैं कि क्रिकेट खेल पा रहे हैं. अपनों को खोना काफी कष्टदायक होता है. अपनों को जिंदगी के लिये जूझते देखना काफी दुखद है. मैं दोनों से गुजर चुका हूं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केएल राहुल ने ठोका अर्धशतक तो पंजाब के प्रशंसकों ने ऐसे अपने कान बंद कर लिए..देखें Video
उन्होंने कहा, ‘मैं यह नहीं कहता कि इस समय क्रिकेट खेलना सही है या गलत लेकिन इन हालात में परिवार और दोस्तों से अलग रहना कठिन है. मुझे लगता है कि खेल थोड़े समय के ही लिये खुशियां बिखेरता है. जिन्होंने अपनों को खोया, मेरी संवेदनायें उनके साथ हैं. ईश्वर आपको शक्ति दे.' उन्होंने सभी से कोरोना का टीका लगवाने और इसके खिलाफ लड़ाई में योगदान देने की अपील की.
VIDEO: कुछ समय पहले कृष्णप्पा गौतम नीलामी में 9.15 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं