इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में युजेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने बड़ा धमाका करते हुए इतिहास रच दिया है. लेग स्पिनर ने वह कर दिखाया है, जो टूर्नामेंट के करीब 15 साल के इतिहास में कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका. जयपुर में सोमवार को घरेलू मैदान पर चहल ने अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को अपनी ही गेंद पर लपक कर दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में अपने दो सौ विकेट पूरे कर लिए. युजवेंद्र चहल यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं. और यही वजह है कि नबी को आउट करने के बाद काफी देर घुटने पर बैठकर चहल ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया.
चहल जैसा कोई नहीं
चहल ने दिखाा दिया कि चाहे पेसर हों या स्पिनर, अब उनके आगे कोई भी नहीं ठहरता है. चहल ने अपने 153वें मैच में दो सौवां विकेट लिया. उन्होंने मैच में चार विकेट छह बार, तो पांच विकेट एक बार चटकाए हैं. चहल के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ड्वेन ब्रावो (161 मैच में 183 विकेट), पीयूष चावला (186 मैच, 181 विकेट), भुवनेश्वर कुमार (167 मैच, 174 विकेट) हैं. बहुत हद तक कहा जा सकता है कि हाल-फिलहाल तो चहल के रिकॉर्ड को कोई खतरा नहीं है, लेकिन इस विकेट के बाद अब बहुत बड़ा सवाल पैदा हो गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या चहल को मिलेगा विश्व कप का टिकट?
अगले कुछ दिनों के भीतर सेलेक्टर्स भारतीय टी20 विश्व कप टीम का ऐलान करेंगे. जिन जगहों के लिए कड़ी रेस चल रही है, उसमें विकेटकीपर ऑलराउंडर के साथ लेग स्पिनर की एक जगह के लिए कड़ा मुकाबला है. युजवेंद्र चहल की टक्कर रवि बिश्नोई के साथ है. अब देखने की बात यह होगी कि चहल का यह भारी-भरकम रिकॉर्ड सेलेक्टरों का वोट विश्व कप के लिए उन्हें दिला पाता है या नहीं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं