विज्ञापन

RR vs GT IPL 2026: एक बिहारी सब पर भारी- सूर्यवंशी ने अब सिराज की पहली गेंद पर जड़ा छक्का, इनके खिलाफ भी पहली बॉल पर लगाया सिक्स

Vaibhav Sooryavanshi First Ball Six vs Mohammed Siraj: गुजरात के ख़िलाफ़ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ़ 16 गेंदों का सामना किया और 3 छक्के और 3 चौके लगाकर 225 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए.

RR vs GT IPL 2026: एक बिहारी सब पर भारी- सूर्यवंशी ने अब सिराज की पहली गेंद पर जड़ा छक्का, इनके खिलाफ भी पहली बॉल पर लगाया सिक्स
aibhav Sooryavanshi First Ball Six vs Mohammed Siraj

IPL 2026 के बदले के दौर में गुजरात के ख़िलाफ़ 230 के लक्ष्य का पीछा करने राजस्थान की टीम उतरी तो टीवी स्क्रीन और स्टेडियम में फ़ैन्स और कॉमेन्ट्री बॉक्स में एक्सपर्ट्स वैभव सूर्यवंशी से उनकी पारी की शुरुआत के इंतज़ार में रहे. बेताबी बढ़ती रही. बिहार के समस्तीपुर के 15 साल के सूर्यवंशी ने इंतज़ार ज़्यादा लंबा नहीं होने दिया. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ वैभव के स्वागत में तारीफों के पुल बांधकर माहौल बनाते रहे. मैदान के बाहर शोर बढ़ता गया और फ़ैन्स मैदान के चारों ओर अपनी ओर आनेवाली गेंद का इंतज़ार करते रहे. वैभव के लिए पहली गेंद से पहले संजय बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,"मेरा ये ख़्याल यॉर्कर का प्रयास करेंगे मो. सिराज. सिराज ने लेंथ गेंद डाली. वैभव ने छक्का जड़ दिया. बाउंड्रीज़ या सिक्स. दूसरी कोई करेंसी काम करती नहीं इनके दिमाग में."

6,6.. बार-बार, लगातार

टीम इंडिया और बिहार के सबा करीम स्टार स्पोर्ट्स पर कहते हैं,"जमाना कितना बदल गया है. पहले बैटर डिफेंड करने जाते थे. अब लोग इंतज़ार करते हैं कि ये कहां शॉट लगाएंगे. लेंथ डिलवरी को भी छक्का जड़ते हैं. बड़ी बात ये है कि ये सिर्फ़ छक्का नहीं लगाते. चौका भी लगाते हैं. इनके पास कई शॉट्स हैं. हम शायद बेस्ट क्रिकेट देख रहे हैं."

आंधी की तरह आए तूफ़ान की तरह गए 

गुजरात के ख़िलाफ़ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ़ 16 गेंदों का सामना किया और 3 छक्के और 3 चौके लगाकर 225 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए. वैभव ने अपना टास्क पूरा कर दिया. कागिसो राबाडा की 140 प्लस किमी/घंटा की रफ़्तार वाली गेंद को भी बाउंड्री के बाहर का सफ़र करवाया. दो लगातार छक्के जड़े. सिराज को मैच के तीसरे ओवर में वैभव ने तीन चौके जड़े. लेकिन तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर मो. सिराज की 146.6 किमी/घंटा की गेंद पर वैभव फंस गए और तीसरे ओवर में 38 में से 36 रन बनाकर लौट आए. 

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की जंग 

  • वैभव बनाम मो. सिराज- छक्का, वैभव जीते
  • वैभव बनाम कागिसो राबाडा- 6,6.. वैभव जीते
  • वैभव बनाम मिशेल स्टार्क – स्टार्क जीते 
  • वैभव बनाम बुमरा - वैभव जीते
  • वैभव बनाम बोल्ट - वैभव जीते
  • वैभव बनाम सुनील नरेन - वैभव जीते
  • वैभव बनाम हेज़लवुड - वैभव जीते
  • वैभव बनाम कमिंस - वैभव जीते
  • वैभव बनाम अर्शदीप - वैभव जीते
  • वैभव बनाम जानसन - वैभव जीते
  • वैभव बनाम फर्ग्यूसन - वैभव जीते
  • वैभव बनाम सिराज - वैभव जीते
  • वैभव बनाम प्रफुल्ल - प्रफुल्ल जीते
  • वैभव बनाम वरुण - वरुण जीते
  • वैभव  बनाम काइल जेमिसन-  काइल जेमिसन जीते

IPL में वैभव सूर्यवंशी

  • सिराज के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
  • बुमराह के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
  • भुवी के खिलाफ पहली गेंद - चौका
  • शार्दुल के खिलाफ पहली गेंद - छक्काहली 
  • सिराज के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
  • सुंदर के खिलाफ पहली गेंद - छक्का
  • अर्शदीप के खिलाफ पहली गेंद - चौका
  • जानसेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
  • हेज़लवुड के खिलाफ पहली गेंद - चौका
  • नरेन के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्कार्
  • पैट कमिंस के खिलाफ पहली गेंद - छक्का  
  • अर्शदीप सिंह के खिलाफ दूसरी गेंद - छक्का
  • काइल जेमिसन के खिलाफ पहली गेंद पर- चौका

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: धमाकेदार जीत से दूसरे पायदान पर गुजरात, पंजाब, RCB को हुआ नुकसान, ऐसा है समीकरण

यह भी पढ़ें: RCB vs MI IPl 2026: बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव! सामने आया बड़ा अपडेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com