RCB Probable Playing 11 vs CSK: आईपीएल की बात होते ही एक लाइन जेहन में आती है की 'ये इंडिया का त्योहार है'. इसी के साथ आईपीएल का ख्याल आये और आपके दिमाग में RCB का नाम ना आये ऐसा मुमकिन नहीं लगता. आईपीएल 2024 के ऑक्शन के बाद आरसीबी फैंस के लिए एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी की उम्मीद जग गई है और इसकी बड़ी वजह टीम में विराट कोहली (Virat Kohli IPL) जैसा खिलाड़ी और फॉफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis RCB Captain) जैसे खिलाड़ी का टीम का कप्तान होना उम्मीदों में चार चाँद लगाता है. पिछले 16 सालों के इंतज़ार के बावजूद जो प्यार और उम्मीद आरसीबी टीम के साथ फैंस की लगी है. अब तो उस उम्मीद पर टीम को भी खड़ा उतरना चाहिए.
टीम इंडिया के लिए टी20 कप्तानी छोड़ने के साथ ही विराट (Virat Kohli as RCB Captain) ने आरसीबी की कप्तानी से खुद को अलग कर लिया और उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे से आरसीबी ने फॉफ को अपने टीम क कप्तान बनाया. टीम के बल्लेबाज़ी और साथ ही गेंदबाज़ी की बात करें तो टीम ने ऑक्शन 2024 (IPL Auction 2024) के दौरान अपने टीम (RCB Team Possible Playing 11 IPL 2024) मजबूती देने के लिए एक बेहतर समीकरण को ध्यान में रखने की पूरी कोशिश की होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब तो आरसीबी फैंस (RCB Fans Reaction on IPL 2024) ये जरूर चाहेंगे की विराट कोहली के टीम में रहने के दौरान टीम आईपीएल का एक सीजन तो जीत जाये क्योंकि दिवानी वही होती है जो हर पल अपने उस प्यार के लिए कुछ करने दिखने की उम्मीदों को जिन्दा रखे.
आईपीएल ऑक्शन 2024 के बाद कैसी दिख रही है टीम आरसीबी
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, मयंक डागर, कर्ण शर्मा, अल्ज़ारी जोसेफ/लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज
आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी टीम स्क्वाड: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार वैश्यक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं