विज्ञापन

बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट खो जाए तो दोबारा कैसे बनाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट अगर किसी कारण से खो गया है, तो इसके लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आप इसे दोबारा भी बनवा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है प्रोसेस-

बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट खो जाए तो दोबारा कैसे बनाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

स्कूल में एडमिशन से लेकर बच्चे का आधार कार्ड बनवाने तक, बर्थ सर्टिफिकेट एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है. हालांकि, कई बार लंबे समय तक इस्तेमाल न होने या घर बदलने जैसी वजहों से यह सर्टिफिकेट खो जाता है. ऐसे में जरूरत पड़ने पर बर्थ सर्टिफिकेट न मिलने से माता-पिता परेशान हो जाते हैं और उन्हें चिंता सताने लगती है कि अब जरूरी काम कैसे पूरे होंगे.

अगर आपके बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप इसकी डुप्लीकेट कॉपी दोबारा प्राप्त कर सकते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बर्थ सर्टिफिकेट खो जाने पर इसे दोबारा बनवाने की प्रक्रिया क्या है और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है.

कहां बनवा सकते हैं दोबारा बर्थ सर्टिफिकेट

अगर आपके बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट खो गया है, तो ऐसी स्थिति में आप बर्थ सर्टिफिकेट दोबारा बनवा सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं, तो सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पोर्टल (CRS) पर जानकर एप्लाई कर सकते हैं. वहीं, अगर आपके पास पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर या रिकॉर्ड है, तो ऐसी स्थिति में पोर्टल पर लॉगिन करके बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं. 

इसके अलावा अगर आप ऑफलाइन सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने नजदीकी जिला अस्पताल, नगर पालिका, नगर निगम,  ग्राम पंचायत कार्यालय और जन सेवा केंद्र में जाकर एप्लाई कर सकते हैं. 

दोबारा बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए?

बच्चे का खोया हुआ बर्थ सर्टिफिकेट आप दोबारा बनवा सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है, जैसे-

  • सबसे पहले आपके पास अस्पताल की ओर से इशू बच्चे का जन्म रिकॉर्ड या डिस्चार्ज पर्ची होना चाहिए, जिसमें बच्चे के जन्म की तारीख लिखी हो.
  • इसके बाद बच्चे के माता-पिता का पहचान पत्र होना अनिवार्य है. 
  • वहीं, अगर आपके पास पुराना खोया हुआ सर्टिफिकेट की कॉपी या उसका नंबर है, तो यह काफी काम का हो सकता है.
  • बर्थ सर्टिफिकेट को दोबारा इशू कराने के लिए आपको पुराने बर्थ सर्टिफिकेट के खोने की पुलिस रिपोर्ट भी देनी होगी.
  • साथ में आपको एक घोषणा पत्र या शपथ पत्र (Affidavit) भी देना होगा.

क्या दोबारा बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए शुल्क भी देना होता है?

दोबारा या फिर डुप्लीकेट बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको कुछ निर्धारित शुल्क भी देना होगा. यह शुल्क अलग-अलग राज्यों के नियमों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है. 

ये भी पढ़ें - Explainer: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में देरी की तो काटने होंगे कोर्ट के चक्कर, लगेगा भारी जुर्माना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Birth Certificate, Birth Certificate Correction, Birth Certificate India, Birth Certificate Law India, Birth Certificate Application
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com