Shubman Gill, India vs England, 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला छह फरवरी 2025 को नागपुर में खेला गया. जहां टीम इंडिया के होनहार बल्लेबाज शुभमन गिल जबर्दस्त लय में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 96 गेंदों का सामना किया. इस बीच 90.62 की स्ट्राइक रेट से 87 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 14 खूबसूरत चौके निकले.
महमूद ने तोड़ा सातवें शतक का सपना
मैच के दौरान शुभमन गिल की उम्दा पारी को देख हर किसी को उम्मीद जग गई थी कि वह आज अपने वनडे करियर का सातवां शतक पूरा कर लेंगे. मगर फैंस की उन उम्मीदों को विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने चकनाचूर कर दिया. पारी का 36वां ओवर लेकर मैदान में आए महमूद ने गिल को बटलर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Sher Dil. Vice-Captain, Shubman Gill! 🫡 pic.twitter.com/5ljvgXpsIZ
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) February 6, 2025
शुभमन गिल का वनडे करियर
शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 48 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच 48 पारियों में वह 58.9 की औसत से 2415 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. वनडे में गिल के नाम केक दोहरा शतक, छह शतक और 14 अर्धशतक दर्ज है.
— rohitkohlirocks@123@ (@21OneTwo34) February 6, 2025
भारत को चार विकेट से मिली जीत
बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो नागपुर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 47.4 ओवरों में 248/10 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए कैप्टन जोस बटलर (52) के अलावा युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल (51) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे.
विपक्षी टीम की तरफ से मिले 249 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 38.4 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर पर आसानी से प्राप्त कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 59 और अक्षर पटेल ने 52 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- VIDEO: गेंद की लेंथ और रफ्तार को नहीं भांप पाए Rohit Sharma, छक्का लगाने के प्रयास में हुए आउट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं