Rohit Sharma Ends Silence On Retirement Rumours: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शतक जमाकर इतिहास रचा, रोहित भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने वनडे में लॉर्ड्स में शतक लगाने का कमाल किया है. भले ही भारतीय टीम को तीसरे वनडे में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ी राहत की बात रही कि रोहित ने शतकीय पारी खेली और 110 गेंद पर 138 रन बनाने में सफल रहे.
लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित को लेकर काफी बातें की गई कि यह वनडे उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा. ऐसा लग रहा था कि रोहित अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देंगे, हालांकि बीसीसीआई ने ऐसी खबरों को गलत बताया था. लेकिन इसके बाद रोहित ने तीसरे वनडे में शतक जमाकर आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया.
इसके बाद रोहित यही नहीं रूके, रोहित ने मैच के बाद इंटरव्यू में शोर करने वालों को फटकार भी लगाई और कहा कि, बाहर की बातों से उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है.
रिटायरमेंट की अफवाहों पर रोहित शर्मा ने आलोचकों दिया जवाब
रोहित ने कहा, "देखिए मेरा काम बल्ले से काम करना है. मैदान पर उतरना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है, जब से मैंने डेब्यू किया है, मुझे यही करने के लिए कहा गया है और मैं यही करता रहूंगा.जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से ही शोर-शराबा होता रहा है. जब तक मैं खेलता रहूंगा, यह शोर होता रहेगा. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरे लिए मायने यह रखता है कि मैं मैदान पर कैसा प्रदर्शन करता हूं. मैं टीम की सफलता में योगदान देना चाहता हूं. मेरा पूरा ध्यान इसी पर है."
रोहित शर्मा ने आगे कहा, "अगर शोर-शराबा न हो, तो मजा नहीं आता, मेरा काम मैदान के अंदर है और उनका काम बाहर.. मैं इसे इसी नजरिए से देखता हूं."
He was the most-talked about cricketer before the Lord's ODI and he still remains the most-talked about after his scintillating hundred 🙌
— BCCI (@BCCI) July 20, 2026
🎥 Hear from the man himself as he soaked everything in to produce a masterclass 🫡 - By @RajalArora #TeamIndia | @ImRo45…
विराट कोहली को लेकर क्या बोले रोहित शर्मा
भारत के पूर्व कप्तान रोहित ने कोहली को लेकर भी बात की और कहा कि, उनके साथ खेलना हमेशा अच्छा होता है, हमने साथ में पूरा करियर एख साथ खेला है. उसने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है. हम एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं, मैदान के बीच में एक दूसरे से बात करना और एक दूसरे को सुझाव शेयर करना काफी अच्छा होता है.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup Final: स्पेन से हारे तो रोने लगे मेसी, लामिन यमाल ने दी सांत्वना, लगाया गले से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं