शॉर्टर फॉर्मेट के शानदार प्रदर्शन के बल पर रोहित शर्मा ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है (फाइल फोटो)
- कहा, शॉर्टपिच गेंदबाजी को अच्छे से खेलते हैं रोहित
- ऐसे में विराट के अच्छे सहयोगी साबित हो सकते हैं
- ऑस्ट्रेलिया को हल्के में आंकने की भूल न करे टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट समीक्षक इयान चैपल (Ian Chappell) ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज (India vs Australia) खेलने वाली भारतीय टीम (Team India) की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को स्थान देने की पैरवी की है. इयान चैपल ने रोहित को प्लेइंग इलेवन ने जगह देने की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि रोहित को टेस्ट टीम (Test Team) के अंतिम एकादश में शामिल किए जाने पर कप्तान विराट कोहली को अपने अलावा एक और ऐसा बैट्समैन मिल जाएगा जो शॉर्ट पिच गेंदों को आसानी से खेल सकता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के नहीं होने से भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में जीत का दावेदार माना जा रहा है लेकिन इयान ने टीम इंडिया को मेजबान टीम को आसानी से नहीं लेने की नसीहत दे डाली. इयान का मानना है कि स्मिथ और वॉर्नर की गैरमौजूदगी में मिचेल स्टॉर्क की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को और बेहतर प्रदर्शन करने को इच्छुक होगी और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा.
India vs West Indies: रोहित शर्मा इस मामले में कोहली को पछाड़कर बने 'विराट'
हिंदुस्तान टाइम्स में लिखे अपने कॉलम में इयान चैपल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों की तिकड़ी यह साबित करने को इच्छुक होगी कि घरेलू मैदान पर अभी भी वे चैंपियन हैं. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को कमजोर आंकना बड़ी भूल होगी क्योंकि उसके पास शीर्ष स्तर का बॉलिंग आक्रमण है. मिचेल स्टॉर्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के रूप में उसके पास शानदार तेज गेंदबाज हैं. स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर बॉल टैम्परिंग मामले में प्रतिबंध होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग कमजोर हुई हैं, ऐसे में तेज गेंदबाज, विपक्षी टीम के स्कोर को सीमित रखने के लिए और अधिक दृढ़ संकल्पित होंगे. चैपल ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारत की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में जगह देने की पैरवी की. उनका मानना है कि रोहित में शॉर्ट पिच गेंदबाजी को बेहतर तरीके से खेलने की क्षमता है.
वीडियो: धवन-रोहित के शतक, भारत ने पाकिस्तान को हराया
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने जब पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब उसे 0-4 की करारी हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इस दौरान विराट कोहली ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए काफी रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे में अच्छी बात यह है कि ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के रूप में उसके पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने इसे भारतीय टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज आक्रमण करार दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India Vs Australia, Test Series, Rohit Sharma, Ian Chappell