विज्ञापन

Video: रोहित-सूर्या को भी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, श्रेयस अय्यर ने जादुई कैच करवाकर चौंकाया, वर्ल्ड क्रिकेट हैरत में

Shreyas Iyer Catch video, IPL 2026: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 के मैच में श्रेयस अय्यर ने अपनी बेहतरीन फुर्ती दिखाते हुए हार्दिक पंड्या को आउट करने के लिए एक शानदार कैच करवाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Video: रोहित-सूर्या को भी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, श्रेयस अय्यर ने जादुई कैच करवाकर चौंकाया, वर्ल्ड क्रिकेट हैरत में
Rohit Sharma react on Shreyas Iyer Catch video: कैच ने लूटी महफिल

Shreyas Iyer Catch viral: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार्दिक पंड्या का एक ऐसा कैच लिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर एक चौंकाने वाला कैच करवाया, जिसे देखकर डगआउट में बैठे रोहित शर्मा भी चौंक गए. रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल हो रहा है. रोहित के अलावा सूर्या भी इस कैच को देखकर यकीन नहीं कर पाए, दोनों के रिएक्शन को देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे. बता दें कि कैच पूरा करने के बाद, अय्यर ने मुंबई की फैन्स की ओर इशारा किया और उनसे तालियां बजाने का आग्रह किया. इस कैच की खूब तारीफ हो रही है. रवि शास्त्री भी कमेंट्री के दौरान हैरान थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

हवा में ही कर दिया चमत्कार

दरअसल, हार्दिक ने एक हवाई शॉट मारा जो बाउंड्री पर छक्के के लिए जा रही थी. ऐसे में शॉट पर लांग ऑन पर फील्डिंग कर रहे अय्यर ने हवा में ही छलांग लगा दी. अय्यर ने सुपरमैन बनकर गेंद को हवा में पकड़ा और जमीन पर गिरने से पहले ही गेंद को पास में खड़े मार्को यानसन की तरफ उछाल दी. मार्को यानसन  ने फिर बिना कोई गलती किए हुए कैच को लपक लिया. 

क्विंटन डी कॉक का शानदार शतक 

मैच की बात करें तो क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगाया. बाएं हाथ के इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ महज 53 गेदों में शतक पूरा किया.  क्विंटन डी कॉक ने वानखेड़े स्टेडियम में 112 रन की पारी खेली. इस दौरान 60 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 112 रन बनाए. उनकी इस शानदार पारी के दम पर टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एमआई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन जुटाए. 

यह आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के किसी बल्लेबाज का दूसरा शतक है. इससे पहले 2014 में मोहाली में लिंडल सिमंस ने 61 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें- Video: सपने सच होते हैं... विराट कोहली से मिलकर इमोशनल हुए मुकुल चौधरी, रिएक्शन ने जीता दिल

ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट कोहली का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, भारत के पहले बल्लेबाज बने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com