Rohit Sharma Controversy: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 121 रनों की नाबाद पारी से एक रोमांचक मुकाबले की नींव रखी जिसका नतीजा दो सुपर ओवर के बाद निकला. रोहित शर्मा के इस दमदार पारी की फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की. पहले सुपर ओवर में रोहित के एक फैसले ने बड़ी बहस छेड़ दी. पहले एलिमिनेटर की अंतिम गेंद पर भारत को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, रोहित ( Rohit Sharma Retired Hurt or Retired out) ने बाहर जाने का फैसला किया, जिससे नॉन-स्ट्राइकर छोर पर उनकी जगह रिंकू सिंह को लेने का रास्ता साफ हो गया लेकिन, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह रिटायर हर्ट हुए या रिटायर आउट हुए.
अंतिम गेंद पर जयसवाल 2 रन बनाने में असफल रहे, जिसके बाद स्कोर फिर से बराबर हो गया, इसके बाद रोहित दूसरे सुपर ओवर के लिए पिच पर लौटे. सवाल यह उठा कि क्या रोहित (Rohit Sharma Retired Hurt Controversy) अगली बार बल्लेबाजी के लिए आने के योग्य भी थे. पुरुषों के टी20 के लिए आईसीसी (ICC Retired Hurt Rules) की खेल शर्तों के अनुसार, " किसी भी पिछले सुपर ओवर में आउट किया गया बल्लेबाज किसी भी बाद के सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए योग्य नहीं होगे."
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
विवाद इसलिए पैदा हुआ क्योंकि अंपायरों ने अभी तक इस पर स्पष्टता नहीं दी है कि रोहित रिटायर हर्ट थे या रिटायर आउट थे. यदि रोहित 'रिटायर्ड हर्ट' थे, तो उन्हें "रिटायर्ड नॉट आउट" माना जाते और वह फिर से बल्लेबाजी करने के लिए योग्य हैं. लेकिन, यदि वह 'रिटायर्ड आउट' हो जाते, तो वह दूसरी बार बल्लेबाजी के लिए आने के योग्य नहीं होते.
सुपर ओवर पर कप्तान रोहित ने कहा
"मुझे याद नहीं कि आख़िरी बार ऐसा कब हुआ था. मुझे लगता है कि मैंने आईपीएल के एक मैच में तीन बार बल्लेबाजी की. साझेदारी बनाना महत्वपूर्ण था और रिंकू और मैं बड़े मैचों में उस इरादे को न खोने के लिए एक-दूसरे से बात करते रहे और हमारे लिए यह एक अच्छा मैच था. दबाव था और लंबी और गहरी बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण था और हम जो इरादा दिखाना चाहते हैं, उससे समझौता न करें. रिंकू (Rohit Sharma on Rinku Singh Batting) ने पिछली कुछ सीरीज जो उन्होंने खेलीं, उन्होंने दिखाया कि वह बल्ले से क्या कर सकते हैं."
"रिंकू बहुत शांत और अपनी ताकत को अच्छी तरह से जानते हैं और वही कर रहे हैं जिसकी उनसे अपेक्षा की जाती है और उन्होंने भारत के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम के आगे बढ़ने के लिए शुभ संकेत, बैकएंड पर ऐसा कोई व्यक्ति चाहता था और हम जानते हैं कि उसने आईपीएल में क्या किया है और उसने उसे भारतीय रंग में भी लाया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं