Rohit Sharma press conference WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मीडिया से बात की और टीम की तैयारियों पर अपनी राय दी. रोहित ने कहा कि, कप्तान के तौर पर वो एक से दो आईसीसी ट्रॉफी जरूर जीतना चाहते हैं. रोहित ने प्लेइंग इलेवन को लेकर भी अपनी बात कही, रोहित ने कहा कि, प्लेइंग इलेवन का फैसला हम कल करेंगे. पिच को देखकर ही कोई फैसला किया जा सकता है. यहां कि पिच हर दिन बदलती है,. ऐसे में सभी 15 खिलाड़ियों को तैयार रहना होगा. हालांकि प्लेइंग इलेवन वाले सवाल पर रोहित ने ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन ये जरूर कहा कि, सभी खिलाड़ी अहम हैं और फाइनल फैसला मैच के दिन ही किया जाएगा.
मेरी कोशिश भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की
मुझे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने और ज्यादा से ज्यादा मैच और चैंपियनशिप जीतने का काम मिला है.. आप इसी के लिए खेलते हो, कुछ खिताब और असाधारण सीरीज जीतने की भरपूर कोशिश करते रहते हैं. हम यहां जीतने के लिए आए हैं और हर संभव कोशिश करेंगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुभमन गिल को सलाह की कोई जरूरत नहीं -
गिल को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहित ने कहा कि, गिल को किसी तरह की सलाह की जरूरत नहीं है. वह लगातार अच्छा खेल रहा है. आईपीएल में उसने बड़ी पारियां खेली है. उम्मीद है कि यहां भी वह अच्छा खेल दिखाएंगे.
लगातार दूसरी बार भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में
भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है. बता दें कि पिछले बार कोहली की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हरा दिया था. इस बार भारतीय टीम पुरानी गलतियों को भुलाकर खिताब जीतने की कोशिश करेगी. 10 साल से भारतीय टीम आईसीसी का ट्रॉफी नहीं जीत पाई है.
--- ये भी पढ़ें ---
* 'ओ हीरो...', रिंकू सिंह का 'सिक्स पैक एब्स' वाला अवतार, शुभमन गिल की बहन के रिएक्शन ने मचाई खलबली
* आखिरी गेंद पर अजब ड्रामा, गेंदबाज को यकीन करना हुआ मुश्किल, T20 में ऐसा रोमांच नहीं देखा होगा, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं