चेपॉक में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे अंतरराष्ट्रीय में प्रसिद्ध कृष्णा का कहर देखने को मिला. बैटिंग पावरप्ले के अंदर उन्होंने अपने पांच ओवरों में सिर्फ 6 रन दिए और चार विकेट निकाले. जबकि दो ओवर मेडन निकाले. प्रसिद्ध मैच का दूसरा ओवर फेंकने आए थे और इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने गुरबाज का शिकार किया. इसके बाद उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद बॉल पर रहमत शाह का विकेट निकाला. जबकि अगले ओवर में इब्राहिम जादरान और स्पेल के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर दरवेश रसूली का विकेट निकाला. खास बात यह रही कि दरवेश रसूली के विकेट को छोड़कर अन्य तीन विकेट एक जैसे रहे और उसी लेंथ पर विकेट आई. खास बात रही कि उन तीनों विकेट में पहले स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने उसका साथ दिया. इन तीन कैचों के दम पर रोहित एक खास क्लब में जगह बनाने में सफल हुए.
लक्ष्मण के खास क्लब में रोहित
रोहित शर्मा किसी एक वनडे मैच में एक गेंदबाज की गेंद पर तीन कैच लपकने वाले तीसरे भारतीय फील्डर बन गए हैं. भारतीय वनडे के 52 सालों के इतिहास में इससे पहले सिर्फ दो बार ऐसा हुआ था. सबसे पहले वीवीएस लक्ष्मण ने यह कारनामा किया था. 2004 में पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में इरफान की गेंद पर वुसी सिबांडा, तायबू डियोन, इब्राहिम और रे प्राइस के विकेट लिए थे. जिसमें वुसी सिबांडा, तायबू डियोन, इब्राहिम के कैच पावरप्ले के अंदर आए थे.
इसके बाद शिखर धवन ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर 2018 में ऐसा किया था बांग्लादेश के खिलाफ. एशिया कप के ग्रुप स्टेज के पहले मैच में धवन ने चार कैच लपके थे और तीन बुमराह की गेंद पर थे. धवन के कैच की बदलौत बुमराह मैच में तीन विकेट लेने में सफल हुए थे. धवन ने बुमराह की गेंद पर नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर के कैच लपके थे.
गांगुली के इस क्लब में ली एंट्री
इसके अलावा रोहित वनडे में शुरुआती तीन विकेट में आउट करने में बतौर फील्डर अपना योगदान देने वाले चौथे भारतीय हैं. सबसे पहले सौरव गांगुली ने यह मुकाम हासिल किया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 में शुरुआती तीन विकेट के लिए तीन कैच लपके थे. इसके बाद मनोज तिवारी ने ऐसा किया था. मनोज ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही यह कारनामा किया था, लेकिन 2011 में. इसके दो साल बाद श्रीलंका के खिलाफ सुरेश रैना ने ऐसा किया था. जबकि अब रोहित ने यह किया है.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: 5 ओवर 2 मेडन 4 विकेट...प्रसिद्ध कृष्णा ने बरपाया कहर, श्रीनाथ, बुमराह के इस खास क्लब में ली एंट्री
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, कोहली का होगा फिटनेस टेस्ट: सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं