MI vs SRH: आईपीएल 2021 के 9वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भले ही 32 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया. रोहित शर्मा आईपीएल में अब सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने एम एस धोनी (MS Dhoni) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. धोनी के नाम अबतक आईपीएल में 216 छक्के दर्ज है. अब रोहित ने आईपीएल में 217 छक्के लगा चुके हैं. हैदराबाद के खिलाफ रोहित ने 25 गेंद पर 32 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के जमाए. रोहित को विजय शंकर ने बाउंड्री लाइन पर कैच आउट कराया. रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का जमाने वाले लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.
टी-20 विश्व कप खेलने आएगी पाकिस्तान टीम, PAK क्रिकेटरों को मिलेगा भारत का वीजा
रोहित से आगे सिर्फ क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स हैं. क्रिस गेल ने आईपीएल में 351 छक्के लगाए हैं. एबी डिविलियर्स के नाम 237 छक्के अबतक दर्ज है. वहीं. रोहित 217 छक्के के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. धोनी ने 216 छक्के और विराट कोहली ने अबतक 201 छक्के लगाए हैं. रोहित ने इस रिकॉ़र्ड के अलावा टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान 4000 रन पूरे कर लिए हैं.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
HITMAN completed 4000 t20 runs as captain!!@ImRo45 @mipaltan #RohitSharma #MumbaiIndians pic.twitter.com/w5lVwG3QqS
— Rohit Sharma Trends™ (@TrendsRohit) April 17, 2021
इससे पहले मुंबई इंडियन्स (MI) के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मुंबई की टीम ने इस मैच के लिए मार्को जेनसन की जगह एडम मिल्ने को अंतिम 11 में शामिल किया है जबकि हैदराबाद ने अपनी टीम में चार बदलाव किये है.
टीम में विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, खलिल अहमद और मुजीब उर रहमान को शामिल किया गया है. मुंबई ने अपने पिछले मैच में केकेआर को 10 रन से हराया था. आईपीएल के इतिहास में मुंबई सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है. मुंबई ने अबतक 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. मुंबई ने हैदराबाद को इस मैच में 13 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं