टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) इस बार भारत में खेला जाएगा. टी-20 वर्ल्ड कप में फैन्स को क्रिकेट का सुपरहिट मुकाबला भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Cricket) के मैच भी देखने को मिलेंगे. न्यूज एंजेसी पीटीआई के खबर के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत सरकार वीजा देने को को तैयार हो गया है, यानि पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए भारत आएंगे. बीसीसीआई ने शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग के जरिए शीर्ष परिषद (Apex Council) को इसकी जानकारी दी. बोर्ड के मुताबिक, उन्हें सरकार से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के वीजा को लेकर हरी झंडी मिल गई है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
शाह ने शुक्रवार को आयोजित एक वीडियो कांफ्रेंस की बैठक में परिषद को बताया कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा और साथ ही इस बार टी-20 वर्ल्ड कप के मैच के लिए 9 वेन्यू का चुनाव किया गया है. एपेक्स काउंसिल के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वीजा मुद्दे को सुलझा लिया गया है, हालांकि, क्या प्रशंसक मैच देखने के लिए सीमा पार से भारत आ पाएंगे, इसपर आने वाले समय में फैसला किया जाएगा.
हमने आईसीसी (ICC) से वादा किया था कि इसे सुलझा लिया जाएगा. सचिव ने बैठक के दौरान इस बात की घोषणा की गई है." बता दें कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान एक दशक से ज्यादा से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेल रहा है. आखिरी बार पाकिस्तान की टीम भारत साल 2013 में आई थी. उसके बाद से दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाड़ी आईपीएल भी नहीं खेलते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं