विज्ञापन

वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर रोहित शर्मा का आया पहला रिएक्शन, बोले- हर कदम पर नई परीक्षा है

रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रिएक्ट किया है. हिट मैन ने माना है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का इंतजार कर रहे हैं, इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि वर्ल्ड कप में खेलना एक बड़ी चुनौती होती है.

वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर रोहित शर्मा का आया पहला रिएक्शन, बोले- हर कदम पर नई परीक्षा है
रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने

रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर काफी बातें हुई है. ऐसे में अब खुद हिट मैन ने वर्ल्ड कप में खेलने पर अपनी राय दी है और कहा है कि आने वाला वर्ल्ड कप उनके लिए आखिरी वर्ल्ड कप है. बता दें कि रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने को तैयार हैं, इस सीरीज के आगाज होने से पहले रोहित ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर पहला रिएक्शन दिया है. हिट मैन ने माना है कि आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना काफी चुनौती भरा होता है. रोहित ने कहा कि" विश्व कप या किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट की अपनी अलग चुनौती होती है, क्योंकि इसमें अलग-अलग टीमों और मैदानों पर खेलना पड़ता है.

उन्होंने कहा, ‘‘जब विश्व कप खेला जाता है या हम किसी आईसीसी टूर्नामेंट में उतरते हैं, तो उसकी अपनी अनूठी चुनौती होती है, आपको अलग-अलग प्रतिद्वंदियों और अलग-अलग मैदानों पर खेलना होता है.इसलिए तैयारी भी अलग तरीके से करनी पड़ती है और सोचने का तरीका भी बदलना होता है. यही इसकी चुनौती है.' रोहित ने आगे कहा, "मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है. जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा आगे कुछ न कुछ करने की उम्मीद रहती है और मैं वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं, यह सोचकर कि आगे मेरे लिए क्या है. जब वर्ल्ड कप खेला जाता है, या जब हम कोई ICC टूर्नामेंट खेलते हैं, तो उसमें एक अलग तरह की चुनौती होती है."

रोहित शर्मा पर रहेगी नजर

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाले हैं. इस सीरीज में हिट मैन बड़ी पारी खेलकर इतिहास रचने की कोशिश करेंगे.  वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 37 मैचों में 57.60 की औसत से अब तक 1,613 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने 3 शतक और 12 अर्धशतक  लगाने में कामयाबी हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज, पहला वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-\ एशियन गेम्स 2026: मेडल न जीत पाने के बाद मनु भाकर का पहला रिएक्शन, बोलीं- मेरी जिंदगी का...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs West Indies 2026, India, West Indies, Rohit Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com