विज्ञापन

मुंबई इंडियंस में हुई रॉबिन उथप्पा की वापसी, बने टीम के नए बल्लेबाजी कोच

मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को अपना नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी के शुरुआती सीजन का हिस्सा रह चुके उथप्पा अब कोचिंग भूमिका में लौटे हैं

मुंबई इंडियंस में हुई रॉबिन उथप्पा की वापसी, बने टीम के नए बल्लेबाजी कोच
रॉबिन उथप्पा MI के नए बल्लेबाजी कोच नियुक्त

मुंबई इंडियंस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर साझा की. मुंबई इंडियंस ने अपने संदेश में कहा कि रॉबिन उथप्पा टीम के पहले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं और अब अनुभव के साथ एक बार फिर पलटन में लौट रहे हैं. फ्रेंचाइजी ने रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच, मिशेल मैक्लेनेघन को गेंदबाजी कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है.

फ्रेंचाइजी ने लिखा, "हमारे पहले सीजन का हिस्सा रहने से लेकर अब अनुभव के खजाने के साथ वापसी तक. रॉबी खेल की गहरी समझ, बेहतरीन संवाद कौशल और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की स्पष्ट सोच लेकर आए हैं."

मुंबई इंडियंस ने आगे कहा, "पलटन में आपका फिर से स्वागत है, रॉबिन." इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने पुष्टि की कि रॉबिन उथप्पा टीम के नए बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

ये सभी मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड के साथ नई कोचिंग टीम का हिस्सा होंगे. फ्रेंचाइजी का मानना है कि यह समूह मुंबई इंडियंस की संस्कृति की समझ, अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभव और युवा प्रतिभाओं को निखारने की सोच के साथ टीम को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

रॉबिन उथप्पा, मिशेल मैक्लेनेघन और धवल कुलकर्णी के लिए यह वापसी किसी घर वापसी से कम नहीं है. तीनों पहले मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व खिलाड़ी के तौर पर कर चुके हैं. वहीं, कीरोन पोलार्ड का भी फ्रेंचाइजी के साथ 16 साल पुराना रिश्ता रहा है.

2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा भारतीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लंबा अनुभव रखते हैं. उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था और अब कोच की भूमिका में टीम से जुड़े हैं. मुंबई इंडियंस के अनुसार, उथप्पा आधुनिक टी20 क्रिकेट की गहरी समझ रखते हैं. उनकी जिम्मेदारी बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करना, खिलाड़ियों की सामरिक समझ को बेहतर बनाना और उन्हें टी20 क्रिकेट की लगातार बदलती मांगों के अनुसार तैयार करना होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com