मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) को 5 विकेट से हराकर दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को खत्म कर दिया. मुंबई को मिली जीत में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से एक भारी गलती हो गई, जिसका उन्हें अफसोस रहेगा. पंत की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा और प्लेऑफ से भी बाहर होना पड़ा. दरअसल मुंबई की पारी के दौरान कप्तान पंत ने टिम डेविड (Tim David) के खिलाफ कैच आउट का रिव्यू नहीं किया, जबकि टीम के साथ रिव्यू बचा पड़ा था.
प्लेऑफ क्वालीफाई करते ही खुशी से झूम उठे RCB और उसके फैंस, सोशल मीडिया पर बना डाला जश्न का माहौल
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल हुआ ये कि जब डेविड बल्लेबाजी के लिए आए थे तो उसी समय अगली ही गेंद पर विकेट के पीछे कैच कर लिए गए लेकिन गेंदबाज शार्दुल के अलावा किसी ने भी कैच की अपील नहीं की. वहीं, कप्तान पंत ने भी DRS लेने को लेकर ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई. लेकिन इसके तुरंत बाद टीवी रिप्ले में देखा गया कि डेविड के बल्ले से लगकर गेंद पंत के पास गई थी. इस रिप्ले को देखकर पंत से लेकर दिल्ली के बाकी खिलाड़ियों का चेहरा उतर गया. यही नहीं कैपिटल्स के डगआउट में बैठे सभी खिलाड़ी हैरत में पड़ गए.
MI vs DC: जिसके साथ इंडियंस ने किया "खराब बर्ताव", उस ने दी आरसीबी को खुशियां

लेकिन इसके बाद टिम डेविड ने धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. डेविड ने 11 गेंद पर 34 रन बनाए जिसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाकर मैच का पासा ही पलट दिया. Tim David ने जल्दी से रन बनाकर दिल्ली के लिए मैच खत्म कर दिया.
A reminder that Tim David was out for a golden duck but Rishabh Pant decided not to review it. This has single handedly costed Delhi Capitals a playoff spot.
— ` (@FourOverthrows) May 21, 2022
इसके अलावा पंत ने कुलदीप की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस का एक कैच भी टपकाया था. हालांकि ब्रेविस ज्यादा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन उनकी पारी भी काफी अहम रही. ब्रेविस ने 33 गेंद पर 37 रन बनाए थे और शार्दुल की गेंद पर प्लेडाउन होकर बोल्ड हो गए थे.
Rishabh Pant should be given an honorary Infosys offer letter by Bangalore.
— Gabbbar (@GabbbarSingh) May 21, 2022
पंत ने बताया क्यों नहीं ली थी DRS
मैच के बाद दिल्ली के कप्तान पंत ने टिम डेविड के खिलाफ डीआरएस न लेने को लेकर कहा कि, मैंने सभी खिलाड़ियों से इसपर बात की थी लेकिन 30 गज के अंदर खड़े खिलाड़ी इसके लेकर स्योर नहीं थी. बाकी खिलाड़ियों ने रिव्यू पर विश्वास नहीं दिखाया जिसके कारण हमने रिव्यू नहीं लिया था. लेकिन जब हमने देखा कि गेंद सही में बल्ले से लगकर कैच के लिए गई थी तो हमारे पास अफसोस करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था.
MI vs DC: सांसें अटकी रहीं और टीवी से टकटकी लगा चिपके रहे आरसीबी के सितारे, Pics
Congratulations Rishabh Pant for winning the man of the match for RCB pic.twitter.com/v2gIsIozVs
— Arjun Tendulkar FC (@bestwicketkeper) May 21, 2022
अब सोशल मीडिया पर दिल्ली के फैन्स पंत को सलाह दे रहे हैं कि, यदि आप कप्तान हैं तो आपको खुद से ही फैसला लेना होगा. फैन्स ट्वीट कर इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं.
Main reason for RCB qualifying for playoffs is Rishabh Pant. A catch drop and not reviewing Tim David's wicket. pic.twitter.com/yN7rqP93yk
— Akshat (@AkshatOM10) May 21, 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं