Rishabh Pant Shares Pic With T20 World Cup Medal: आखिरकार एक लंबे समय के बाद ही सही लेकिन टीम इंडिया ने आईसीसी के बड़े खिताब का सूखा खत्म कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला गया. यहां ब्लू टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने हाथ में उठाने में कामयाब रही. एक लंबे समय के बाद मिली बड़ी सफलता से हर कोई खुश है. खिलाड़ी भी अपने तस्वीरें ट्रॉफी और मेडल के साथ लगातार साझा कर रहे हैं. इसी कड़ी में हाल ही में युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में वह मेडल को अपने मुंह में दबाए हुए नजर आ रहे हैं.
पंत के इस तस्वीर को साझा करते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का दौर शुरू हो गया. हालांकि, उनके साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने कुछ टांग खींचने में कोई कोताही नहीं बरती है.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
😹😹😹 pic.twitter.com/ESNxs3u4lo
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) July 3, 2024
दरअसल, यह खिलाड़ी आपस में काफी अच्छे दोस्त हैं. बल्कि आईपीएल में पंत और पटेल तो एक ही टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिरकत करते हैं. यही वजह है कि जब पंत ने मेडल के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की तो तुरंत अक्षर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, ''भाई सेम मेरे पास भी है.'' अक्षर की टिप्पणी को दोहराते हुए सिराज ने भी लिखा, "भाई मेरे पास भी वही है.''
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पंत का प्रदर्शन
बात करें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऋषभ पंत के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 8 मुकाबलों में शिरकत की. इस बीच उनके बल्ले से 8 पारियों में कुल 171 रन निकले. टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 42 रन की पारी उनकी सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- ''टी20 में पैसा कमाएंगे'', अर्शदीप सिंह को मिला वसीम अकरम का ज्ञान, विरासत छोड़ने की है बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं