- दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली की तारीख बदलने को लेकर आज शाम अहम बैठक आयोजित होगी
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में रैली की तैयारियों और तारीख पर चर्चा की जाएगी
- एक नवंबर की तारीख बाजारों पर पड़ने वाले संभावित नकारात्मक प्रभाव के कारण बदली जा सकती है
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से एक नवंबर को प्रस्तावित महारैली की तारीख बदल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, रैली की तारीख में बदलाव को लेकर आज शाम 6 बजे इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में होने वाली इस ऑनलाइन बैठक में रैली की तैयारियों और तारीख को लेकर चर्चा की जाएगी.
क्यों बदल सकती है महारैली की तारीख?
सूत्रों के अनुसार, रैली की तारीख बदलने के पीछे दिल्ली के बाजारों पर पड़ने वाले संभावित असर को भी एक वजह माना जा रहा है. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि एक नवंबर दिवाली से पहले का आखिरी रविवार है. ऐसे में त्योहार की खरीदारी के लिए बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. रैली के कारण रामलीला मैदान के आसपास के बाजारों और यातायात पर असर पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए तारीख में बदलाव पर विचार किया जा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीजेपी ने जताई थी रैली की तारीख पर आपत्ति
भारतीय जनता पार्टी ने इंडिया ब्लॉक की रैली की प्रस्तावित तारीख पर सवाल उठाए थे. बीजेपी ने एक नवंबर की तारीख को सिख विरोधी दंगों से जोड़कर इस पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद रैली की तारीख को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है. इंडिया ब्लॉक ने अब विवाद से बचने के लिए महारैली की तारीख ही बदलने का मन बना लिया है. हालांकि, रैली की तारीख बदलने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. आज शाम होने वाली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है. बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा कि इंडिया गठबंधन की महारैली एक नवंबर को होगी या इसके लिए कोई नई तारीख तय की जाएगी.
ये भी पढ़ें:- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रामक इंडिया गठबंधन, लेकिन आपसी तालमेल की कमी से टेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं