IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को ‘विजेता' करार देते हुए कहा कि कप्तान के रूप में उनके सोचने की प्रक्रिया विराट कोहली (Virat Kohli) और केन विलियमसन (Kane Williamson) के समान है. आईपीएल (IPL) में कप्तान के रूप में पंत के पदार्पण मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को हराया और पोंटिंग का मानना है कि उनमें शानदार उर्जा है. पोंटिंग ने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू' से कहा, ‘‘आप चाहते हैं कि उसकी (पंत) तरह का खिलाड़ी जल्द से जल्द मैच में भूमिका निभाए और अधिक से अधिक समय तक बल्लेबाजी करे. आस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘वह जिस तरह सोचता है वह असल में विराट या केन की तरह है. अब वह अंत में क्रीज पर डटा है तो आप अधिकतर समय जीत दर्ज करोगे फिर चाहे कितने भी रन बनाने हों.
भ्रष्टाचार करने के दोषी पाए गए जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्जग हीथ स्ट्रीक, ICC ने 8 साल का लगाया बैन
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने टीम के कप्तान की सराहना करते हुए कहा, ‘‘वह उर्जावान है और आप विकेट के पीछे से इसे सुन सकते हो, वह मुकाबले से जुड़े रहना पसंद करता है और वह विजेता है. पंत समझते सकते हैं कि पंत की विकेटकीपिंग को लेकर सवाल उठाते हैं लेकिन उनका मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान उन्होंने काफी सुधार दिखाया. पोंटिंग की टीम के पूर्व साथी एडम गिलक्रिस्ट के साथ पंत की तुलना पर उन्होंने कहा, ‘‘वह शानदार था। इस तरह की बल्लेबाजी करने वाले की हमेशा तुलना होगी.
पोंटिंग ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि गिली (गिलक्रिस्ट) की विकेटकीपिंग पंत से बेहतर थी. मैंने भारत में टर्निंग पिचों पर उसे जिस तरह विकेटकीपिंग करते हुए देखा (इंग्लैंड के खिलाफ), मुझे लगता है कि मैं जितना सोचा था उसने उससे बेहतर विकेटकीपिंग की. अगर उसकी बल्लेबाजी के साथ उसकी विकेटकीपिंग में भी सुधार होता है तो वह अगले 10 से 12 साल तक टेस्ट क्रिकेट में भारत का विकेटकीपर रह सकता है. कोच ने हालांकि स्वीकार किया कि आईपीएल का पिछला सत्र पंत के लिए सबसे अच्छे सत्र में से एक नहीं था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं