IPL 2021: केकेआऱ के खिलाफ मुंबई (MI vs KKR) ने कमाल का खेल दिखाते हुए 10 रन से जीत हासिल की. राहुल चाहर की गेंदबाजी ने कहर बरपाया और 4 विकेट लेकर केकेआर की टीम के लिए जीत के रास्ते बंद कर दिए. आखिरी 2 ओवर में बुमराह और बोल्ट ने कसी हुई गेंदबाजी कर केकेआर के मुंह से जीत छिन ली. राहुल चाहर (Rahul Chahar) को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि आखिरी ओवर में बोल्ट ने गेंदबाजी की और 2 गेंद पर 2 विकेट लेकर केकेआर की बची हुई उम्मीद को खत्म कर दिया. बोल्ट ने आंद्रे रसेल औ पैट कमिंस को 2 लगातार गेंद पर आउट कर मुंबई के लिए जीत निश्चित की. मैच के बाद बोल्ट का इंटरव्यू सूर्यकुमार यादव लेते हुए दिखाई दिए. इस इंटरव्यू में सबसे खास बात ये रही कि बोल्ट ने अपनी हिन्दी से हर किसी को हैरान कर दिया.
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे पाए गए कोरोना पॉजिटिव
आईपीएल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) बोल्ट (Trent Boult) से उनकी हिन्दी में बात कर उनका टेस्ट लेते दिख रहे हैं. यादव ने बोल्ट से हिन्दी में पूछा, आखिरी ओवर में 15 रन डिफेंड करके आपको कैसा लगा, इसपर बोल्ट ने बड़े ही आसानी के साथ हिन्दी में जबाव देकर फैन्स का दिल जीत लिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
When SKY meets Thunder Boult
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2021
Batting brilliance, last-over nerves & some fun in Hindi. #VIVOIPL #KKRvMI @Vivo_India @mipaltan
This @trent_boult-@surya_14kumar interview by @28anand has it all.
Watch the full interview here https://t.co/KMu8KcifQ3 pic.twitter.com/jJTTtaIxxM
बोल्ट ने हिन्दी में जबाव दिया और कहा, 'आखिरी ओवर...बहुत अच्छा..' सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि केकेआर के खिलाफ सूर्यकुमार ने भी कमाल की पारी खेली और अर्धशतक जमाने में सफल रहे. सूर्यकुमार ने केवल 36 गेंद पर 56 रन की पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जमाए. इतना ही नहीं पैट कमिंस की गेंद पर यादव ने एक ऐसा छक्का भी जमाया जिसे देखकर हार्दिक पंड्या भी हैरान रह गए थे.
बाबर आजम ने किया बड़ा उलटफेर, ODI रैंकिंग में कोहली के बादशाहत को खत्म कर बने नंबर वन, देखें टॉप10
कमिंस की गेंद पर यादव ने धोनी जैसा हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर फैन्स ही नहीं बल्कि हार्दिक को भी हैरान कर दिया. मुंबई ने 10 रन से यह मैच जीतकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. केकेआर की ओर से सिर्फ नीतिश राणा ही अच्छा परफॉर्मेसं कर पाए और अर्धशतक बनाकर आउट हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं