विज्ञापन

रिंकू सिंह को मिला नया नाम, क्या उन्हें आया पसंद? एक झटके में दे दिया जवाब

केकेआर बनाम एलएसजी मुकाबले के बाद जब रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए पुछा गया कि क्या हमें आपका नाम बदलकर रिंकू संकटमोचन कर देना चाहिए? तो इस सवाल का जवाब उन्होंने काफी मजेदार तरीके से दिया.

रिंकू सिंह को मिला नया नाम, क्या उन्हें आया पसंद? एक झटके में दे दिया जवाब
Rinku Singh

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पिछले दो मुकाबलों में मिली जीत के हीरो टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) रहें हैं. जारी टूर्नामेंट में केकेआर की तरफ से वहीं एक बल्लेबाज हैं जो लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं. पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी एक छोर से जहां अन्य बल्लेबाज आ रहे थे और जा रहे थे. वहीं दूसरी छोर पर रिंकू सिंह मजबूती के साथ बने रहे. टीम के लिए उन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 155 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी उनका जलवा रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल पांच कैच पकड़े. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से नवाजा गया. 

मैच के बाद उनकी बल्लेबाजी की सराहना करते हुए जब पुछा गया कि क्या हमें आपका नाम बदलकर रिंकू संकटमोचन कर देना चाहिए? तो इसके जवाब में उन्होंने तुरंत फैसला सुनाते हुए कहा, 'नहीं, रिंकू ही ठीक है.'

मुश्किल परिस्थितियों में अपने खेल के बारे में बात करते हुए 28 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी करने लिए आता हूं तबतक टीम के तीन से चार विकेट गिर चुके होते हैं. जिसके बाद मेरा ध्यान इस बात पर होता है कि कैसे खेल को नियंत्रित करते हुए आगे बढ़ाया जाए. मैं स्ट्राइक रोटेट करने, सिंगल, डबल और बाउंड्री लगाने के बारे में सोचता हूं. हमेशा मेरा लक्ष्य खेल को अंत तक ले जाने का होता है.' 

कई नामों से विख्यात हैं रिंकू

रिंकू सिंह अपने चाहने वालों के बीच कई नामों से विख्यात हैं. फैंस और उनके साथी खिलाड़ी उन्हें 'लॉर्ड रिंकू' नाम से पुकारते हैं. आईपीएल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें यह उपनाम दिया था. इसके अलावा वह 'द फिनिशर' और 'किंगफू रिंकू' नाम से भी लोगों के बीच विख्यात हैं.

यह भी पढ़ें- IPL में कौन हुआ था पहली बार 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' का शिकार? पूरे खिलाड़ियों की लिस्ट यहां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com