T20 World Cup: रिले रोसौव ( Rilee Rossouw) ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए केवल गेंद पर शतक जमा दिया. वो टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका की ओर से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने तो वहीं दुनिया के 9वें बल्लेबाज बने. Rilee Rossouw से पहले टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में क्रिस गेल, सुरेश रैना, महेला जयवर्धने, ब्रैंडन मैक्कुलम, एलेक्ल हेल्स, अहमद शहजाद, तमीम इकवाल और जोस बटलर थे. गेल ने टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार शतक लगाने का कमाल किया था. वहीं, रिले रोसौव इस टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
Rilee Rossouw brings up three figures! #T20WorldCup pic.twitter.com/8YmbY6GZSO
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 27, 2022
बता दें कि रिले रोसौव के अलावा डीकॉक ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 38 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए. दोनों ने मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की खूब धुनाई की. इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था. मैच में रोसौव ने केवल 52 गेंद खेलकर अपना शतक पूरा किया. यह टी-20 इंटरनेशनल में रोसौव का दूसरा शतक है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ब्रेट ली ने चुने T-20 वर्ल्ड कप के टॉप 5 तेज गेंदबाज, भारत के इस तेज गेंदबाज को रखा पहले नंबर पर
Rilee Rossouw in the last 4 innings in T20I: 0(1), 0(2), 100*(48) & 109(59). pic.twitter.com/A8pswcP3s6
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 27, 2022
बता दें कि पिछले दो पारी में रोसौव ने 2 शतक लगाए हैं. इससे पहले भारत के खिलाफ 4 अक्टूबर 2022 को इंदौर टी-20 में रोसौव ने धमाकेदार नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी. हालांकि पिछला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था जिसके कारण रोसौव बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे. ऐसे में हम कह सकते हैं कि उन्होंने लगातार 2 पारी में बल्लेबाजी करते हुए टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है.
मार्कस स्टोइनिस की आतिशी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं