विज्ञापन

'अगले 10 सालों में', T-20 वर्ल्ड कप में इस बल्लेबाज को देख रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, बताया विश्व क्रिकेट का नया स्टार

Ricky Ponting on Canada's Yuvraj Samra: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टी-20 वर्ल्ड कप में खेले उस नए खिलाड़ी को लेकर बात की है जिसकी बल्लेबाजी को देखकर हैरत में हैं. (T20 World Cup 2026)

'अगले 10 सालों में', T-20 वर्ल्ड कप में इस बल्लेबाज को देख रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, बताया विश्व क्रिकेट का नया स्टार
Ricky Ponting Big Statement on Canada's Yuvraj Samra

Ricky Ponting Prediction on Canada's Yuvraj Samra: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उस खिलाड़ी के बारे में बात की है जिसने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने खेल से प्रभावित किया है और अब विश्व क्रिकेट को एक नया स्टार मिल गया है. पोंटिंग ने आईसीसी के साथ बात करते हुए उस खिलाड़ी के बारे में बताया है. पोंटिंग ने कनाडा के युवराज सामरा को विश्व क्रिकेट का नया स्टार करार दिया है. 

पोंटिंग ने युवराज सामरा को लेकर बात की और कहा, "मुझे लगता है कि उसने अपना नाम सबकी ज़बान पर चढ़ा दिया, है ना? वह शानदार था, हाई क्लास बैटिंग. किसी ऐसे खिलाड़ी के लिए जिसके बारे में हममें से ज़्यादातर लोग इस टूर्नामेंट में जाने से पहले ज़्यादा नहीं जानते थे". पोंटिंग ने आगे कहा, "अब हम उसके बारे में बहुत कुछ जानते हैं, युवराज..और उसने कुछ दिन पहले भी उसी की तरह खेला ."

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: इन नियमों के तहत खेला जाएगा सुपर-8 राउंड, जानें क्या है स्टॉप क्लॉक नियम, कब होता है इस्तेमाल, कब नहीं

रिकी पोंटिंग ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा "सोचिए कि वह 10 साल का है, वह आगे बढ़ रहा है और जब आप वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों से ऐसी चीज़ें देखते हैं, तो यह कोई तुक्का नहीं है कि उनमें बहुत स्किल और बहुत टैलेंट है और मुझे पूरा यकीन है कि वह अपने करियर के अगले 10 सालों में बहुत सारी फ्रेंचाइजी बेस्ड क्रिकेट खेलेगा, यह पक्का है."

कौन  हैं युवराज सामरा

युवराज सामरा ने क्रिकेट वैसे तो अपने जुनून को लेकर खेलना शुरू किया था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में 65 गेंद में 110 रन बनाने के बाद कनाडा के ब्राम्पटन के 19 वर्षीय इस युवा को उम्मीद है कि अब वह इसमें कैरियर बना सकता है. क्रिकेट के शौकिन पिता बलजीत सामरा ने उनका नाम धाकड़ भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम पर रखा था. कनाडा के भारतीय मूल के 19 साल के बल्लेबाज सामरा ने टी20 विश्व कप इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: ICC

सामरा ने न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद मीडिया से कहा था ,‘‘ मुझे लगता है कि इस पारी से मेरा जीवन बदल सकता है. मैं खेल में करियर बना सकता हूं. मेरे लिये यह सपना सच होने जैसा होगा. बता दें कि सामरा ने ग्रुप डी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों में करियर की सर्वश्रेष्ठ 110 रन की पारी खेली थी. सामरा ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 11 चौके और 6 छक्के जड़े, जिसकी बदौलत कनाडा ने ऊंची रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 173 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. वह अंतिम ओवर में जैकब डफी पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com