Kamran Akmal Bold Prediction: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज में अब गिनती के महज दो दिन शेष रह गए हैं. आगामी टूर्नामेंट में दुनिया की टॉप आठ टीमें खिताब के लिए एक दूसरे के खिलाफ जोर आजमाइश करेंगी. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ऑस्ट्रेलिया के चार प्रमुख खिलाड़ी चोट और संन्यास की वजह से बाहर हो गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं. वहीं मेजबान टीम पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म कुछ खास नहीं है. ऐसे में अभी से ये कहना कि कौन सी टीम का पलड़ा भारी है. बहुत मुश्किल है.
हालांकि, इसके बावजूद कई पूर्व क्रिकेटरों ने आगामी टूर्नामेंट को लेकर दिलचस्प बयान दिए हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर खिलाड़ी कामरान अकमल ने अपने दिल की बात साझा की है. उन्होंने उन चार टीमों का नाम बताया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
43 वर्षीय अकमल के मुताबिक भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं. पाकिस्तानी दिग्गज ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान को नहीं चुनने के पीछे की वजह भी बताई है. उनके मुताबिक मौजूदा पकिस्तान की टीम में कई कमजोरियां हैं.
अकमल ने कहा, 'पाकिस्तान की टीम ऐसी है, अगर चल जाए तो चांद तक, नहीं तो शाम तक भी नहीं. हमारी टीम में कई कमजोरियां हैं. गेंदबाज संघर्ष कर रही हैं. अच्छे स्पिन गेंदबाज नहीं हैं. ओपनिंग बल्लेबाज भी फॉर्म में नहीं हैं. मैं नहीं जानता कि चयनकर्ताओं और कप्तान ने क्या सोचकर टीम चुनी है. यहां तक कि हमारे बोर्ड के चेयरमैन ने भी इसे मंजूरी दे दी. बाकी टीमों को देखो तो वे ज्यादा मजबूत और संतुलित नजर आती हैं.'
उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'हम इससे बेहतर टीम चुन सकते थे. मेरी राय में भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर हो गई है. क्योंकि उनके 5 अहम खिलाड़ी चोटिल हैं. पाकिस्तान की टीम चुनते समय क्या सोचा गया. यह समझ नहीं आ रहा. हमारे बोर्ड के चेयरमैन ने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली है. शायद इसलिए उन्हें खेल की समझ नहीं है और उन्होंने टीम को मंजूरी दे दी.'
पूर्व विकेटकीपर खिलाड़ी ने कहा, 'भारत मजबूत दावेदार लग रहा है. मुझे लगता है भारत को फाइनल खेलना चाहिए, लेकिन पाकिस्तान के बारे में मैं ऐसा नहीं कह सकता. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो इसे बड़ी कामयाबी मानूंगा.'
अकमल ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संवेदनशील मामला है. जो भी हो यह उच्च स्तर पर होना चाहिए. भारत 2004 और 2006 में पाकिस्तान आया था, फिर 2008 एशिया कप में भी उनकी टीम आई थी. हम भी भारत कई बार गए हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच दोनों देशों में मैच देखना एक सपना ही रह जाएगा. इससे सिर्फ क्रिकेट फैंस दुखी होंगे.'
अकमल ने कहा कि वह और आम लोग इस बात से निराश हैं कि दोनों देशों की टीमें एक-दूसरे के देश में नहीं खेलती हैं. 'हम सिर्फ इंतजार ही करते रहेंगे, लेकिन ऐसा होते हुए देखना मुश्किल है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं