विज्ञापन

RCB vs KKR: कभी देखा है ऐसा भुवनेश्वर कुमार, केकेआर की 'सुपर मिसाइल' का ऐसा बुरा हाल, उड़ने से पहले ही 'जमींदोज' कर दिया

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के मिशन में अभी तक के सफर में बहुत बड़ा हथियार साबित हुए हैं. और अगर इस टीम को चैंपियन बनना है, तो आखिर तक भुवी को कुछ ऐसे ही जिम्मेदारी उठानी होगी

RCB vs KKR: कभी देखा है ऐसा भुवनेश्वर कुमार, केकेआर की 'सुपर मिसाइल' का ऐसा बुरा हाल, उड़ने से पहले ही 'जमींदोज' कर दिया
Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: भुवनेश्वर कुमार बॉल से आग उगल रहे हैं
Source: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बुधवार को करोड़ों फैंस की नजर मुकाबले की सबसे बड़ी टक्कर पर थी. वजह यह थी कि डूबने की कगार पर खड़ा केकेआर (RCB vs KKR) आरसीबी का प्वाइंट्स टेबल का गणित बिगाड़ सकता था क्योंकि उसके पास फिन एलन के रूप में ऐसी सुपर मिसाइल थी. चर्चा मैच शुरू होने से पहले से ही थे कि केकेआर के पास ऐसा कौन सा डिफेंस  सिस्टम है, जो फिन एलन की सुनामी को रोक पाएगा. चर्चा इस वजह से बहुत ज्यादा थी कि क्यों फिन एलन ने पिछले मैच में अकेले बूते दिल्ली का किला ढहा दिया था. बहरहाल, इस टूर्नामेंट में किसी 26 साल के युवा-परिपक्व दिखाई पड़े रहे और स्विंग और सीम से सभी को हैरान कर रहे 36 साल के भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar kumar V/S Fin Allen) रूप तूफान को सुनामी बनने से पहले ही खत्म कर दिया. 

क्या हाल कर दिया भुवी ने!

फिन एलन वर्तमान में टी20 में दुनिया के सबसे सुनामी बल्लेबाजों में से एक हैं. इसका बड़ा प्रमाण यह है कि साल 2024 से वह टी20 में कम से कम 20 गेंद खेलने के मानक पर उनका स्ट्राइक-रेट दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है. और दिन विशेष पर  वह क्या कर सकते हैं, यह सभी ने दिल्ली के खिलाफ देख लिया, जिसे देखकर सभी की आंखें चौंधिया गईं. बहरहाल, भुवनेश्वर ने फिन एलन की पूरी तरह से हवा निकाल कर रख दी. 

इस औसत को देख तो शर्म भी शरमा जाए!

भुवी ने फिन का ऐसा हाल किया कि पैर जमने से पहले फिन के उखड़  गए. भुवनेश्वर और फिन का 3 पारियों में आमना-सामना हुआ, लेकिन आप देखिए कि फिन को सिर्फ 5 गेंद खेलना ही नसीब हुआ और वह 7 रन बना सके, जबकि आउट हुए तीन बार. औसत निकलकर आया 2.33 का. देख रहे हैं कि दुनिया के सबसे सुनामी बल्लेबाज को भुवी ने क्या से क्या बना कर रख दिया है. निश्चित तौर पर इन आंकड़ों को देखकर तो एक बार शर्म भी शर्मा जाए.  बहरहाल, आगे भविष्य में देखने वाली बात होगी कि फिन एलन भुवी के सामने कैसे अपना सम्मान बचा पाते हैं. 

फिर से कब्जा ली पर्पल कैप 

भुवनेश्वर ने फिन एलन का  विकेट चटकाने के साथ ही एक बार फिर से पर्पल कैप कब्जा ली है. यह उनका 22वां विकेट था और इस विकेट के साथ ही कुमार कैगिसो रबाडा से रेस में आगे हो हो गए. इस कैप के लिए रबाडा के साथ ही सीजन में शानदार गेंदबाजी कर रहे अंशुल कांबोज भी रेस में हैं. रबाडा के 21  और कांबोज के 19 विकेट हैं, लेकिन फिलहाल तो ऐसा ही लग रहा है कि जैसा प्रदर्शन भुवनेश्वर कर रहे हैं, टूर्नामेंट की समाप्ति पर पर्पल कैप उनके पास हो सकती है.

IPL 2026: क्यों फेल हो रहे जसप्रीत बुमराह, लेकिन भुवनेश्वर बरपा रहे कहर? पूर्व तेज गेंदबाज ने दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com