RCB vs GT, IPL 2024: आईपीएल 2024 का 52वां मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आरसीबी की टीम सीजन की अपनी चौथी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रही. जीटी की तरफ से दिए गए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए आरसीबी की तरफ से पारी का आगाज करने मैदान में कैप्टन फाफ डुप्लेसिस के साथ विराट कोहली (42) आए. दोनों खिलाड़ियों ने तेजी से रन बनाते हुए पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में 92 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की. लेकिन स्कोर पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में डुप्लेसिस, जोशुआ लिटिल की गेंद पर शाहरुख खान के हाथों कैच हो गए. आउट होने से पूर्व उन्होंने अपनी टीम के लिए महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 278.26 की स्ट्राइक रेट से 64 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 3 बेहतरीन छक्के निकले. (Live Cricket Score)
डुप्लेसिस के आउट होते ही आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम का पतझड़ शुरू हो गया. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स महज 1 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने. रजत पाटीदार का बल्ला भी खामोश रहा. 2 रन बनाकर वह भी पवेलियन चलते बने. ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन का बल्ला भी खामोश रहा. मैक्सवेल जहां 4 रन बनाकर आउट हुए. वहीं ग्रीन के बल्ले से केवल 1 रन निकला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, इसके बाद निचले क्रम के मैच फिनिशर दिनेश कार्तिक और स्वप्निल सिंह ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया. कार्तिक 7वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं स्वप्निल ने 8वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंद में नाबाद 15 रन का योगदान दिया. जिसके बदौलत आरसीबी की टीम 13.4 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत हासिल करने में कामयाब रही.
जोशुआ लिटिल की मेहनत हुई बेकारगुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में जोशुआ लिटिल काफी असरदार नजर आए. उन्होंने अपनी टीम के लिए 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 45 रन खर्च कर सर्वाधिक 4 सफलता प्राप्त की, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे. उनके अलावा नूर अहमद ने विकेट चटकाए. राशिद खान, मानव सुथार और मोहित शर्मा को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी.
147 रन बनाने में कामयाब हुई थी गुजरातइससे पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 147 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शाहरुख खान 24 गेंद में सर्वाधिक 37 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला.
खान के अलावा 6वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल तेवतिया ने 21 गेंद में 35 रन का योगदान दिया. इस बीच उनके बल्ले से भी 5 चौके और 1 छक्का निकला. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा टीम के तीसरे सर्वोच्च स्कोरर डेविड मिलर रहे. मिलर ने 5वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में 30 रन की पारी खेली.
यश दयाल की किफायती गेंदबाजीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज यश दयाल रहे. दयाल ने 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 21 रन खर्च कर 2 सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहम्मद सिराज और विजयकुमार वैश्य ने भी 2-2 विकेट चटकाए, लेकिन वह दयाल से महंगे रहे. इन तीनों गेंदबाजों के अलावा कैमरून ग्रीन और कर्ण शर्मा को 1-1 विकेट हाथ लगी.
IPL 2024 Updates Between RCB vs GT, straight from M Chinnaswamy Stadium and Bengaluru
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं