विज्ञापन

RCB vs GT IPL Final: गुजरात टाइटंस की वो कमजोर कड़ी जिस पर 'वार' कर इतिहास रचना चाहेगी आरसीबी

RCB Eyes on Gujarat Taitans Weak Point in IPL 2026 Final: RCB और GT, ये दोनों ही टीमें दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. हालांकि, इस फाइनल मैच से पहले गुजरात की एक ऐसी बड़ी कमजोरी सामने आई है, जिस पर वार करके आरसीबी इतिहास रच सकती है.

RCB vs GT IPL Final: गुजरात टाइटंस की वो कमजोर कड़ी जिस पर 'वार' कर इतिहास रचना चाहेगी आरसीबी
RCB Eyes on Gujarat Taitans Weak Point in IPL 2026 Final: दोनों ही टीमें दूसरी बार चैंपियन बनने को तैयार

RCB Eyes on Gujarat Taitans Weak Point in IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के पूरे 70 लीग मैच, रोमांचक एलिमिनेटर और दो कड़े क्वालीफायर मुकाबलों का सफर तय करने के बाद आखिरकार इस सीजन के खिताबी दंगल की दोनों फाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं. आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खिताबी भिड़ंत होने जा रही है. दोनों ही टीमों की नजरें दूसरी बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम करने पर टिकी हैं. यह महामुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जिसे लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. एक ओर आरसीबी की टीम में विराट कोहली और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे. वहीं, दूसरी तरफ जीटी शुभमन गिल, जोस बटलर, राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाडियों से सजी है, जिसने फैंस के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है.

गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी कमजोरी

अगर इस खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इतिहास रचना है, तो उन्हें गुजरात टाइटंस की उस सबसे बड़ी कमजोरी पर वार करना होगा जो पूरे सीजन में खुलकर सामने आई है. पूरे टूर्नामेंट के दौरान गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह से कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के कंधों पर ही टिकी रही है. क्वालीफायर 1 के मुकाबले में भी जब ये दोनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे, तो पूरी टीम बिखर गई और नतीजा यह निकला कि आरसीबी ने वह मैच जीतकर सीधे फाइनल का टिकट कटा लिया था.

गिल और सुदर्शन पर टिकी नजर

गिल और सुदर्शन के अलावा गुजरात का कोई भी दूसरा बल्लेबाज इस समय अच्छी फॉर्म में नहीं दिख रहा है. आंकड़ों की बात करें तो गिल और सुदर्शन इस सीजन में मिलकर अब तक 1432 रन कूट चुके हैं. ऐसे में फाइनल के इस बड़े मंच पर इन दोनों के विकेट आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा कीमती होने वाले हैं. अगर बेंगलुरु की टीम शुरुआत में ही इन दोनों को पवेलियन भेज देती है, तो गुजरात का कमजोर मिडिल ऑर्डर दबाव में बिखर सकता है.

जहां तक दोनों टीमों की गेंदबाजी का सवाल है, तो बेंगलुरु और गुजरात का बॉलिंग अटैक लगभग बराबरी का नजर आता है. दोनों ही टीमों के पास मैच पलटने वाले गेंदबाज मौजूद हैं. आईपीएल के इतिहास में अगर इन दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें, तो आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 5 मैचों में बाजी आरसीबी के हाथ लगी है, जबकि 4 मुकाबलों में गुजरात ने जीत दर्ज की है.

इस सीजन RCB और GT का हाल

इस सीजन आरसीबी ने लीग चरण के दौरान 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए थे. दूसरी तरफ, जीटी ने लीग चरण में 14 में से 9 मुकाबले अपने नाम किए, लेकिन क्वालीफायर-1 में उसे आरसीबी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि, क्वालीफायर-2 में इस टीम ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच तीन बार भिड़ंत देखने को मिली है. 24 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने जीटी के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन 30 अप्रैल को उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में इस टीम के खिलाफ दमदार जीत हासिल की थी.

आंकड़ों का यह मामूली अंतर साफ दिखाता है कि जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो एक हाई-वोल्टेज और कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी गुजरात की इस कमजोर कड़ी का फायदा उठाकर चैंपियन बनती है या शुभमन गिल की सेना बाजी पलटती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans, Shubman Singh Gill, Bhardwaj Sai Sudharsan, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com