विज्ञापन

'आपकी पोल खोलने में बिजी था': सार्थक सिद्धांत ने CBSE से की री-इवैल्यूएशन की डेडलाइन बढ़ाने की मांग

डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के टेंडर के नियमों की पोल खोलने वाले 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई से एक खास रिक्वेस्ट की है. सार्थक ने सीबीएसई से आंसर शीट के री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया की आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ाने को कहा है.

'आपकी पोल खोलने में बिजी था': सार्थक सिद्धांत ने CBSE से की री-इवैल्यूएशन की डेडलाइन बढ़ाने की मांग
सार्थक सिद्धांत ने COEMPT कंपनी को कथित टेंडर देने के मामले की खामियों को उजागर किया था.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं क्लास की री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया की आवेदन विंडो 7 जून को बंद हो गई है. री-इवैल्यूएशन की डेडलाइन को लेकर रविवार को CBSE ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया था, जिसमें 12वीं के छात्रों को समय सीमा के अंदर आवेदन करने को कहा गया था. CBSE के इस पोस्ट पर 12वीं के छात्र सिद्धांत सार्थक ने कमेंट कर एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. सीबीएसई (CBSE) की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली (On-Screen Marking - OSM) के टेंडर के नियमों की पोल खोलने वाले 12वीं के छात्र सिद्धांत सार्थक ने कमेंट करते हुए लिखा, क्या आप  कृपया समय सीमा ( री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया आवेदन करने की तारीख) बढ़ा सकते हैं? मैं इस सप्ताह आपको बेनकाब करने में व्यस्त था. 

सार्थक सिद्धांत के इस ट्वीट पर कई सारी प्रतिक्रिया भी आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, सार्थक भाई, आप कभी थकते क्यों नहीं? क्या आप कोई टॉनिक वगैरह लेते हैं? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी पीढ़ी ही वह बदलाव लाएगी जिसे हम देखना चाहते थे. बहुत बढ़िया.

कौन हैं सार्थक सिद्धांत

सीबीएसई ने ‘कोएम्प्ट एडुटेक' कंपनी को ‘ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम' (ओएसएम) का ठेका दिया था. सार्थक सिद्धांत ने COEMPT कंपनी को कथित टेंडर देने के मामले की खामियों को उजागर किया था. शिक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक में सार्थक सिद्धांत को बुलाया गया था. सार्थक सिद्धांत ने इस कमेटी के सामने प्रजंटेशन दी थी और इस दौरान बताया कि कैसे COEMPT कंपनी को टेंडर देने के लिए बार-बार नियम बदले गए थे. सार्थक सिद्धांत की ओर से बताई गई अधिकतर चीजों से स्थाई समिति के ज्यादातर सदस्य सहमत थे. इसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया था. सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया. उनके स्थान पर वरिष्ठ नौकरशाह लोखंडे प्रशांत सीताराम और वरुण भारद्वाज को नियुक्त किया गया.

ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला, Cyber Attack के बाद COEMPT से छीना डेटा का कंट्रोल, लेकिन आंसर शीट यही कंपनी करेगी स्कैन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE OSM Evaluation System Controversy, Cbse Re Evaluation Process 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com