विराट कोहली का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़ाव जल्द खत्म होने वाला नहीं है. 17 साल तक खिताब का इंजतार करने के बाद बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में पहली बार लीग का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद टीम रजत पाटीदार की अगुवाई में अपने खिताब का बचाव करने में सफल रही. कोहली अब टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं. उनकी नजरें 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर हैं. क्या कोहली आईपीएल के अगले सीजन के बाद संन्यास लेंगे, इसको लेकर कई अटकले हैं. लेकिन अब फ्रेंचाइजी के नए मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि कोहली जल्द ही अलविदा तो नहीं कहने वाले हैं और यह रिश्ता अगले चार सालों तक जारी रहने वाला है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीईओ राजेश मेनन ने सीनएबीसी टीवी18 के साथ एक बातचीत में कहा,"RCB और विराट एक ही सिक्के के दो पहलू हैं." "वह शुरू से ही RCB के लिए एक अहम और स्थिर हिस्सा रहे हैं. भले ही वह अपना क्रिकेट करियर छोड़ दें, फिर भी हम उन्हें RCB से अलग नहीं देखते. हमें इस पर आगे का रास्ता तय करना है."
मेनन ने आगे कहा,"इसके बावजूद, मुझे यकीन है कि वह अगले तीन-चार साल तक खेलेंगे... कम से कम चार साल तो ज़रूर. वह फिट हैं; उनमें खेलने की भूख कभी कम नहीं होती. आपने इस आईपीएल सीज़न में देखा कि उनमें कितनी एनर्जी थी, उन्होंने कितने रन बनाए और उनका एटीट्यूड कैसा था... सब कुछ ज़बरदस्त था. तीन-चार साल तक खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी."
मौजूदा मेगा ऑक्शन में अभी एक साल बाकी है. 2028 में टीमों नए रूप में दिख सकती है. लेकिन कोहली का आरसीबी में रहना तय है. कोहली मैदान के अंदर और बाहर बेंगलुरु का चेहरा बने हुए हैं. आईपीएल 2025, 2026 सूजन में फ्रेंचाइजी खिताब जीतने में सफल हुई थी और कोहली ने दोनों सीजन में 600 से अधिक रन बनाए थे. आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था.
फ़ाइनल के 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुने गए कोहली ने कहा था,"मैं मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देता हूं, चाहे फ़ील्डिंग कर रहा हूं या बैटिंग, क्योंकि एक दिन यह सब खत्म हो जाएगा. मैं मैदान पर बिताए हर दिन का पूरा फ़ायदा उठाना चाहता हूं, मज़ा करना चाहता हूं और दबाव वाली स्थितियों का इंतज़ार करता हूं. ऐसे हालात का जहां मुझे थोड़ा दबाव महसूस हो. और फिर मैं खुद को चुनौती देता हूं और कहता हूं, 'बस कर गुज़र'. और जब आप उस चुनौती को पार कर लेते हैं, तो आप एक बेहतर खिलाड़ी बन जाते हैं."
यह भी पढ़ें: '100 परसेंट सही है' सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटाने पर श्रीसंत का दो टूक बयान
यह भी पढ़ें: 'भगवान का बेटा, टेस्ट में फूंक देगा नई जान' वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व सेलेक्टर की बड़ी भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं